✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

30 हजार रिश्वत लेते डेयरी फील्ड ऑफिसर गिरफ्तार, ACB ने रंगे हाथ दबोचा

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 14, 2026, 11:41:44 AM

बेतिया(BETIA): बेतिया से खबर है जहां निगरानी विभाग की टीम ने जिला गव्य विकास कार्यालय से फील्ड ऑफिसर को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. निगरानी विभाग ने 30 हजार रिश्वत लेते फील्ड ऑफिसर अनुराग कुमार को गिरफ्तार किया है.

बता दें की बबलू कुमार से चार गाय की खरीद पर अनुदान की राशि में अधिकारी ने पहले ऑफिस खर्च के नाम पर 32 हजार खाता में लिया. फिर आज 30 हजार रिश्वत ले रहा था तभी पटना से आई निगरानी विभाग की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है. निगरानी विभाग की टीम ने बेतिया के बानू छापर के हाजमा टोला में यह बड़ी कार्रवाई की है. डेयरी के लिए चार गाय खरीदने पर मिल रहे अनुदान में अधिकारी ने 30 हजार नगद मांगे थे. बबलू कुमार ने इसकी जानकारी निगरानी विभाग को दी थी.

गाय खरीदने के दिन 32 हजार खाता में दिया था और अनुदान की राशि के लिए फिर अनुराग कुमार ने 30 हजार की मांग की थी. निगरानी विभाग 30 हजार नगद राशि लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है.निगरानी विभाग के डीएसपी मिथलेश कुमार ने बताया है कि डेयरी फील्ड ऑफिसर अनुराग कुमार को 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है. अनुराग कुमार बबलू कुमार के गाय खरीदने मामले में मिले अनुदान एक लाख 90 हजार में से आज तीस हजार रिश्वत ले रहे थे तभी इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है.

Tags:Bettiah Dairy Field Officer ArrestedACB Trap BettiahDairy Department Bribery Case BiharBettiah Bribe CaseACB Caught Officer Taking BribeBihar Corruption NewsACB Raid in BettiahBettiah Latest NewsBihar ACB Action

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.