☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

मोतिहारी में डकैत बेलगाम, पिछले 5 दिन में हुई 5 डकैती

मोतिहारी में डकैत बेलगाम, पिछले 5 दिन में हुई 5 डकैती

मोतिहारी (MOTIHARI) : बिहार में अपराधी बेलगाम होते जा रहे है. जिस तरह से लगातार हत्या, चोरी,  डकैती जैसी घटनाएं सामने आ रही है इससे तो यही साबित होता है कि अपराधियों के अंदर पुलिस और कानून का डर निकाल गया है. मोतिहारी जिले से पिछले कुछ दिनों से लगातार डकैती की घटना सामने आ रही हैं. ऐसे में शहर में हड़कंप मचा हुआ है. इस मामले के शांत होने के पहले ही एक बार फिर डकैती कि घटना घटित हुई है. जहां डकैतो ने जिले के दो जगहों पे भारी लूट की घटना को अंजाम दिया है, जिसमे एक जगह पर तो डकैतो ने बम बारी भी की. बता दें कि अब तक जिले में पिछले 5 दिनों में कुल 5 डकैती की जा चुकी है, लेकिन अब तक पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी है.

जानिए कैसे हुई पहली घटना

पहली घटना जिले के बॉर्डर इलाके रक्सौल अनुमंडल के भेलाही गांव कि है जहाँ देर रात्रि भारी संख्या में हथियार से लैस डकैत पहुचे और गांव के धनन्जय गुप्ता के घर में उस वक्त डंका डालना शुरू किया जब घर के लोग गहरी नींद में थे.  तभी हथियार से लैस कुछ डकैत गेट तोड़ कर घर के अंदर घुस गए और कुछ बहार रेकी करने में लग गए. इस बीच अंदर घुसे डकैतो ने हथियार के बल पर घर के लोगो को बंधक बना लिया और लूट को अंजाम दिया. इस कांड में लगभग 50 लाख के सम्पति व जेवरात लूटी गई है. वही इस मामले में डकैतो ने बमबारी भीं किया है. हलाकि इसमे लोगों को कोई नुकसान नही पहुंचा हैं. घटना के बाद मौके  पर पहुची पुलिस मामले के जाँच में जुट गई है.

वार्ड सदस्य के घर दूसरी डकैती

वही दूसरी घटना जिले के घोडा सहन थाना छेत्र के उसी श्रीपुर गांव की है जहाँ पिछले दिनों जाप नेता के घर डकैती हुई थी उसी गांव में फिर एकबार डकैतो ने डकैती कि घटना को अंजाम दिया है.  डकैतो ने राजु बैठा घर में देर रात्रि डंका डाला जिसमे वार्ड सदस्य पिंकी कुमारी जो राजू बैठा कि पत्नी है उसे बंधक बना लिया और घर से जेवरात के अलावे लाखो रुपए के जेवरात लूट कर निकलते बने.  घटना कि जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुची और मामले की जाँच में जुट गई. लेकिनो दोनों घटना में अभी तक पुलिस को कई सफलता हाथ नहीं लगी है ।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Published at:27 Apr 2023 04:18 PM (IST)
Tags:Motihari5 dacoitiesDacoits rampantBIHARCRIMEBIHARUPDATEBIHARNEWSTHENEWSPOST
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.