✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

Cyber Crime:पुलिस के हत्थे चढ़े पांच साइबर ठग, 24 डेबिट कार्ड 4 लैपटॉप और कई सिम बरामद  

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 1:58:30 PM

सहरसा(SAHARSA):टेक्नॉलॉजी की वजह से लोगों की जिंदगी काफी आसान हो गई है, लेकिन जिन लोगों को इसको सही ढंग से इस्तेमाल करने की जानकारी नहीं है, उन लोगों का खाता एक मिनट में साईबर अपराधी खाली कर देते है.झारखंड का जामताड़ा जिला साइबर अपराध का गढ़ माना जाता है, लेकिन झारखंड के बाद अब बिहार में भी साइबर ठगी के नए-नए मामले सामने आ रहे हैं. जहां साइबर अपराध की बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है और लोगों की गाढ़ी कमाई को ठगा जा रहा है.ताजा मामला बिहार के सहरसा जिला शहर जहां पुलिस ने ठगी के नए मामले का खुलासा करते हुए मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है.

 गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

 आपको बताये कि सहरसा पुलिस ने पांच साईबर अपराधियों को गुप्त सूचना के आधार पर धर दबोचा है.वहीं एक अपराधी भागने में सफल रहा. गिरफ्तार साईबर के पास से भारी मात्रा में पासबुक, एटीएम कार्ड, स्वैप कार्ड, लेपटॉप सहित कई अन्य चीज बरामद किया गया है. पांचों साईबर अपराधी सहरसा जिला के ही रहनेवाले है. गिरफ्तार साईबर अपराधी के पास से एक चार चक्का वाहन, 24 डेबिट कार्ड, 2 स्वाइप कार्ड , 1 इंटरनेट कार्ड  , 4 लैपटॉप , 31 चेक बुक, 6 आधार कार्ड  , 1 आर सी , 23 पासबुक, 17 सीम कार्ड, 3 मोबाइल, 3 पेन कार्ड, 1 टैब , 2 मोहर , 1 क्रैडिट कार्ड ,24 प्रधानमन्त्री जन आरोग्य योजना कार्ड, 1 वोटर आईडी कार्ड  और 1 वीजा बरामद किया है.

 एक साईबर अपराधी भागने में हुआ सफल

 इस मामले पर एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि एक चार चक्का वाहन पर 6 साईबर अपराधी कहीं जा रहे है,जिसकी जांच के लिए डीएसपी और सदर थाना पहुंचे तो पुलिस को देखकर साईबर अपराधी गाड़ी लेकर भागने लगे, जिसको पुलिस ने ओवरटेक करके पकड़ लिया, वहीं इनके पास से भारी मात्रा में बैंक पासबुक, लेपटॉप, टैब, एटीएम कार्ड स्वैप कार्ड, सहित कई सामान बरामद किया है.  

Tags:cyber crimecyber fraudcyber criminalcyber criminal arrested in biharcyber criminals arrested in saharsacyber criminal in biharcyber crime in biharcyber crime news biharcrime in biharcrime news biharbiharbihar newsbihar news todaysaharsasaharsa newssaharsa news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.