✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

Bihar News : होली से ठीक पहले लापता हुई बच्ची के साथ हैवानियत! पुलिस ने दरिंदो को लिया हिरासत में, कर रही है पूछताछ, जानिए पूरा मामला

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 8:57:37 AM

बेतिया (BETTIAH) : बिहार के बेतिया से बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल 22 मार्च की शाम से लापता एक 8 वर्ष की मासूम बच्ची का शव मिला है. वहीं शव मिलने के बाद से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है. साथ ही स्थानीय लोग सड़क पर उतर कर विरोध कर रहे हैं. वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया है.

घर से 200 मीटर की दूरी पर मिला बच्ची का शव

प्राप्त जानकारी अनुसार बेतिया के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बसवरिया मुहल्ला वार्ड नंबर 19 निवासी हसनैन अंसारी की 8 वर्ष की बेटी रोशनी खातून 22 मार्च की शाम अचानक लापता हो गई थी. जिसके बाद परिजनों के द्वारा काफी खोजबीन की कोशिश की गई. लेकिन नहीं मिलने पर परिजनों ने नगर थाना में बच्ची के लापता होने की बात कही. वहीं शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस मामले की जांच कर ही रही थी कि इसी बीच बच्ची का शव उसके घर से मात्र 200 मीटर की दूरी पर बरामद किया गया. शव मिलने के बाद से पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों ने सड़क पर उतर कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया. वहीं जानकारी मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पुलिस को स्थानीय ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा. काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसी भेजा गया. फिलहाल इस मामले में पुलिस प्रशासन कुछ भी बताने से इनकार कर रहा है.

चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक बेतिया के जगजीवन नगर के कुछ युवकों ने बच्ची का अपहरण किया. जिसके बाद बेतिया और नरकटियागंज में किसी युवक के घर ले जाकर बच्ची के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है. अंत में साक्ष मिटाने के उद्देश्य से बच्ची की हत्या कर उसके शव को बेतिया के चंद्रावत नदी के किनारे फेंक दिया, जो बच्ची के घर से मात्र 200 मीटर की दूरी पर है. वहीं इस घटना में पुलिस 4 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

Tags:bihar newslatest news biharbreaking newsbihar latest newslatest newsgirl raped in bihargang rapebettiah news in hindiGang rape with 8 year old girl in Bettiahbettiah newsbettiah crime newsबेतिया में 8 साल की मासूम बच्ची के साथ हैवानियतबेतिया न्यूज22 मार्च से लापता बच्ची के साथ गैगरेप

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.