✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

शौच करने गए युवक को अपराधियों ने मारी गोली, जानिये मामला क्या है

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 6:11:24 PM

आरा(AARA): भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव स्थित बधार में मंगलवार की सुबह घात लगाए बैठे हथियारबंद बदमाशों ने शौच करने गए एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. मृतक को गोली बायें साइड सिर में मारी गई है, जो दाहिने साइड से आरपार हो गई. सुबह-सुबह घटी हत्या की घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी मच गई.

जानकारी के अनुसार, मृतक चांदी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के (प्रतापपुर) वार्ड नंबर 14 निवासी श्रीराम सिंह का 28 वर्षीय पुत्र नागेश यादव है. इधर मृतक की मां समारोह देवी ने बताया कि जलपुरा गांव के ही कुछ लोगों से पूर्व से विवाद चला आ रहा है. आज सुबह जब वह शौच करने के लिए गांव के बधार में गया था. तभी वहां पहले से घात लगाए बैठे हथियारबंद बदमाशों ने उसे गोली मार दी. इससे वह खून से लथपथ जख्मी हालत में जमीन पर गिर पड़ा.

युवक पर दर्ज थे कई आपराधिक मुकदमे

इसके बाद परिजन द्वारा इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. दूसरी ओर मृतक की मां समारोह देवी ने कारण स्पष्ट नहीं बताया कि उनके बेटे की गोली मारकर हत्या किस कारण से और किसने की. सूत्रों की मानें तो मृतक युवक पर जिले के चांदी और उदवंतनागर थाने में पहले से ही आर्म्स एक्ट सहित आधा दर्जन से अधिक अपराधिक मामले दर्ज है. इस हत्या में परिवार विवाद होने के भी कयास लगाए जा रहे हैं.

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह और टाउन थाना पुलिस आरा सदर अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. वहीं घटना के बाद से पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने में लग गई है. पुलिस हरेक पहलू पर जांच कर रही है. हालांकि युवक के पहले से भी कई अपराधिक इतिहास रहे हैं. हालांकि पुलिस इस मामले पर कुछ भी कहने से इनकार कर रही है.  

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.