✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

अपराधियों ने व्यवसायी को मारी गोली,बिहार के अररिया में वारदात

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 18, 2026, 11:25:15 AM

अररिया : फारबिसगंज कोठीहाट चौक पर मंगलवार की देर शाम एक मनिहारा दुकानदार को बाइक पर सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी. गोली दुकानदार के दाएं बांह में लगी है. घायल दुकानदार को आनन-फानन में फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया.सूचना पर फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा और फारबिसगंज थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह पुलिस अधिकारियों और बलों के साथ अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली.

CC TV फुटेज को खंगालने में जुटी पुलिस

पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर भी मुआयना किया और इलाके में घरों में लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज को खंगालने में जुट गई है. अनुमंडलीय अस्पताल में पहुंचे फारबिसगंज वार्ड संख्या सात कोठीहाट चौक निवासी मनिहारा दुकानदार अरुण केशरी ने बताया कि बाइक पर सवार दो बदमाश उनके दुकान के काउंटर पर पहुंचे.उस समय वह और उसका बेटा दुकान बंद करने को लेकर समानों को समेटने में लगा था. वह दुकान के काउंटर के बाहर था जबकि उनका बेटा दुकान में काउंटर के पास समान को व्यवस्थित करने के कार्य में लगा था.

पैसे नहीं मिलने पर दागी गोली, रेफर

इसी दौरान बदमाशों ने हथियार निकाल लिया और सारा पैसा निकालने के लिए धमकी देना शुरू किया. इसी दौरान वह बाहर में पैसे नहीं होने की बात कही तो बदमाश ने उन पर गोली चला दिया. वह बदमाश को पकड़ना चाह रहा था लेकिन गोली चलाने के बाद बदमाश बाइक स्टार्ट कर जिस दिशा से आये थेउसी दिशा की ओर निकल पड़े. मौके पर पहुंचे फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने बताया कि मनिहारा दुकानदार अरुण केशरी को दुकान बंद करने के क्रम में बाइक पर सवार दो बदमाशों ने गोली मारी है. मामले की छानबीन की जा रही है.

 

Tags:Araria businessman shotBihar crime newsBusinessman shot in ArariaAraria firing incidentBihar latest crimeAraria news todayBihar breaking newsBusinessman attacked in BiharAraria police investigationCrime in Bihar 2026Araria district news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.