✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

अपराधियों ने शिक्षक को देखते ही चलायी अंधाधुंध गोली , CCTV में कैद हुई लाइव वारदात

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 13, 2026, 1:20:39 PM

पटना (PATNA): राजधानी में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं. ताजा मामला अगमकुआं थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां सुबह स्कूल के लिए निकले एक सरकारी शिक्षक को बदमाशों ने गोली मार दी. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

नालंदा जिले के प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर चंडी में कार्यरत शिक्षक शंभू कुमार अपनी सहयोगी शिक्षिका बिना कुमारी के साथ स्कूल जा रहे थे. इसी दौरान एनआरएल पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बदमाश मोबाइल और बैग छीनने की कोशिश कर रहे थे. जब शिक्षक ने विरोध किया, तो अपराधियों ने उन पर गोली चला दी.

गोली लगने के बाद शंभू कुमार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल शिक्षक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है. डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.घटना के वक्त मौजूद शिक्षिका बिना कुमारी ने बताया कि दोनों रोजाना की तरह स्कूल जा रहे थे. तभी अचानक बाइक पर सवार बदमाश आए और लूटपाट की कोशिश करने लगे. विरोध करने पर उन्होंने गोली चला दी. पूरी घटना कुछ ही सेकंड में हो गई, जिससे किसी को संभलने का मौका नहीं मिला.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके. पटना सिटी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राज किशोर सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और अपराधियों की तलाश में छापेमारी जारी है. इस घटना ने एक बार फिर पटना में बढ़ते अपराध और कानून व्यवस्था को लेकर लोगों की चिंता बढ़ा दी है. सुबह के समय व्यस्त इलाके में हुई इस वारदात से स्थानीय लोगों में डर और नाराजगी का माहौल है.

Tags:PatnaPatna teacher shot newsPatna newsPatna news updateBihar crime newsAgamkuan firing casePatna CCTV crime videoPatna latest crime newsBihar teacher attackNalanda teacher news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.