✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

पटना में अपराधी बेखौफ, पुलिस चौकी के पास युवक की गोली मारकर हत्या

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 12:23:02 AM

पटना(PATNA): अपराधियों का दुस्साहस देखिए मनेर के सराय पुलिस चौकी के सामने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया. घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. मृतक की पहचान गांव के ही रहने वाले उमेश पंडित का 22 वर्षीय पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई है जो 12वीं कक्षा का छात्र बताया जाता है. हत्या का आरोप गांव के ही रहने वाले शशिकांत पर लगाया गया है. मृतक के भाई सुजीत कुमार ने बताया कि पहले से ही हमारे भाई की हत्या की प्लानिंग कर रहा था और कल मूर्ति विसर्जन के दौरान उसे मौका मिला और सीने में गोली मार दिया जिससे उसकी मौत हो गई. घटना के बाद हमने पुलिस को भी सूचना दी. पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हत्या करने वाले शशिकांत को पुलिस अभी तक गिरफ्तारी नहीं कर पाई है. 

इलाके के लोग दहशत में 

गौरतलब है कि एक माह के अंदर दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और यह तीसरी हत्या है. चार दिन पहले एक लूटपाट के दौरान एक पुजारी को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया था. पुलिस उक्त मामले में खाली हाथ है और अपराधी एक के बाद एक घटना को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस गस्ती के जगह नि: संदेह पुलिस चैन से सो रही हैं जिससे आवाम दहशत में हैं. 
      

Tags:bihar newspatna news updatemurder in patnamurder ratio in patnapatna policebihar policepatna crime newscm nitish kumar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.