✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

मोतीहारी में अपराधी बेखौफ, CSP संचालक से दो लाख की लूट कर हुए फरार 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 4:54:14 PM

मोतीहारी(MOTIHARI): अपराध से जुड़ी एक बड़ी खबर मोतिहारी से सामने आई है. जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने हथियार के बल पर SBI सीएसपी संचालक से लगभग 2 लाख 45 हजार रुपए लूट लिया है. इस वारदात को अंजाम देकर बेख़ौफ़ अपराधी भाग निकले. 

अपराधी फरार 

मामला जिला के घोड़ासहन थाना क्षेत्र के शेखौना की बताई जा रही है. जहां दीपक कुमार नाम के सी एस पी संचालक बैंक से निकासी कर 2 लाख 45 हजार रुपया लेकर जैसे ही अपने सी एस पी बैंक पहुंचे तबतक पीछे से रेकी कर बाईक सवार तीन अपराधी एकाएक पहुंचे और पिस्टल के नोक पर नगदी और दो मोबाइल लूट लिया. तीनों अपराधी एक अपाची बाईक पर सवार थे और लूट की इस घटना को अंजाम देने के बाद दहशत फैलाने के उद्देश्य से एक फायरिंग भी की और बेधड़क होकर निकल पड़े. 

जांच में जुटी पुलिस 

इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. वहीं  घटना की सूचना पर स्थानीय थाना मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. आपको बता दें कि इस लूट की घटना का शिकार चौकीदार का भाई हुआ है. बहरहाल इस घटना के शिनाख्त में तो पुलिस जुट गई है पर अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है. 

Tags:bihar news motihari news updatecsp sanchalak loot in motihariCriminals fearless in MotihariCSP operator

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.