✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार में फिर अपराधियों ने मचाया तांडव! गोपालगंज के AIMIM प्रदेश सचिव व जिलाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:37:32 AM

गोपालगंज(GOPALGANJ):बिहार के गोपालगंज जिले में फिर बेखौफ अपराधियों का तांडव देखने को मिला. जहां बदमाशों ने AIMIM के प्रदेश सचिव व जिलाध्यक्ष अब्दुल सलाम उर्फ असलम मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी.घटना नगर थाना क्षेत्र के तुरकहा पुल के पास की है.इस वारदात को बाईक सवार दो अपराधियों ने अंजाम दिया है.वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना की जांच शुरु की, जिसमे गोपालगंज पुलिस की SIT ने हत्याकांड में शामिल दो  संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे लगातार पूछताछ की जा रही है.अपराधियों की एक बाईक भी पुलिस ने बरामद कर लिया है.

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि हत्या आपसी रंजिश में हुई है

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि हत्या आपसी रंजिश में हुई है.जल्दी ही अपराधियों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर लिए जाएगा.वहीं राजद के जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह ने हत्या पर कड़ी निंदा जाहिर की है.राजद जिलाध्यक्ष ने कहा कि अपराधी बेलगाम हो गए हैं, असलम मुखिया पॉलिटिशियन के साथ साथ बड़े व्यवसायी भी थे.हत्यारों पुलिस प्रशासन को जल्दी अपराधियों को गिरफ्तार करना होगा और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलानी होगी.आपको बता दें कि अब्दुल सलाम उर्फ असलम मुखिया गोपालगंज विधानसभा से चुनाव भी लड़ चुके हैं, और वर्तमान में मदरसा इस्लामिया के सचिव भी थे, बताया जाता है कि घर से अपने करीबी मुन्ना के साथ लखनऊ जाने के लिए थावे जंक्शन पर ट्रेन पकड़ने जा रहें थे, इसी दौरान घटना को अंजाम दिया गया.

Tags:AIMIM State Secretary murderAIMIM State Secretary bihar murder casefiring in biharfiring in gopalganjcrimecrime in biharcrime in gopalganjmurder case gopalganjCriminals created havoc again in BiharAIMIMgopalganjgopalganj newsgopalganj news todaybihar newsbihar news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.