✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार में बैखौफ हुए अपराधी! दिनदहाड़े कोशी एक्सप्रेस से ग्रामीण विकास पदाधिकारी का किया अपहरण, जांच में जुटी पुलिस 

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 9:38:50 PM

पटना(PATNA):बिहार में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि दिन के उजाले में ही खौफनाक घटनाओं को अंजाम दे रहे है.ऐसी एक खबर पटना से आई है, जहां बेखौफ अपराधियों ने सोमवार की सुबह पूर्णियां हटिया कोशी एक्सप्रेस ट्रेन से नव चयनित ग्रामीण विकास पदाधिकारी दीपक कुमार पाठक का अपहरण कर पुलिस को चुनौती दी है.

पढ़ें पूरा मामला

बताया जाता है कि बेगूसराय जिला के तेघरा थाना क्षेत्र के अम्बा निवासी रामानंद पाठक के पुत्र दीपक को स्वजनों ने हाथीदह में ट्रेन चढ़ाया.उन्हें गया में योगदान देना था.हथियारबंद अपराधियों ने कोशी से दीपक को जबरन उतार लिया.नजाकत को भांपते हुए दीपक प्लेटफार्म से खेत की ओर भागने लगे.भागने के दौरान ही फोन से उन्होंने स्वजनों को सूचना दी.इस बीच दीपक का फोन स्विच ऑफ बताने लगा.

पुलिस कर रही है मामले की जांच

फोन की सूचना पर अम्बा से उनके स्वजन खुसरूपुर पहुंचे और जीआरपी और स्थानीय थाना को सूचना दी है.दीपक के चचेरे भाई हरिशंकर पाठक ने बताया कि दीपक शादी सुदा हैं और उन्हें दो बच्चे हैं.फिलहाल वे छौराही प्रखंड कार्यालय में लेखापाल के पद पर कार्यरत हैं.बीपीएससी से वे आरडीओ के लिए चयनित हुए हैं.जीआरपी ने बताया कि दीपक की मोबाइल नंबर के माध्यम से जांच शुरू की गई है.

Tags:CrimeCrime in biharCrime news biharKiddneping case biharKiddneping in patnaKosi expressRural development officer kiddnepedRural development officer kiddneped in biharBiharBihar newsBihar news todayPatnaPatna newsPatna news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.