✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार : भागलपुर में बीच बाजार अपराधी ने महिला पर किया चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौत

BY -
Vishal Kumar
Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 10:38:43 PM

भागलपुर(BHAGALPUR): जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र के सिंघिया पुल के पास देर शाम नीलम देवी नामक महिला पर हमला हुआ. हमला शकील मियां नामक आदमी के द्वारा किया गया. शकील ने चाकू से महिला पर वार किया, जिससे महिला बूरी तरह घायल हो गई. घायल महिला को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां महिला की हालत नाजुक देखते हुए महिला को जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल रेफर कर दिया गया. वहीं, जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल लाने के दौरान ही महिला की मौत हो गई.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

बता दें कि आरोपी शकील ने महिला की पीठ, दोनों हाथ काट दिए. वहीं, महिला के सिर पर भी हमला किया गया. वहीं, महिला के प्राइवेट पार्ट पर भी चाकू से हमला किया गया. इस पूरे मामले पर महिला के पति का कहना है कि शकील मियां पहले घर आता था लेकिन बाद में उसे घर आने से मना कर दिया गया था. जिसको लेकर उसने घटना को अंजाम दिया. वहीं, घटना के बाद महिला ने भी हमलावर का नाम बताया है, जिसकी रिकॉर्डिंग आसपास के लोगों ने की थी. वहीं, घटना के बाद पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में लिया है. वहीं, मुख्य आरोपी शकील मियां अभी भी फरार है. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Tags:bhagalpur newscrime in bhagalpurmurder in bhagalpurbihar newsbihar crime newsman wurder women in bhagalpur

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.