✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार में अपराध बेलगाम, समस्तीपुर में दिया लूट की बड़ी घटना को अंजाम

BY -
Padma Sahay
Padma Sahay
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 7:56:11 AM

समस्तीपुर(SAMASTIPUR): बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. दो बाइक पर सवार होकर आए पांच अपराधियों ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ऐरोत शाखा से करीब 65 लाख रुपए लूट लिए हैं. सुबह सुबह लूट की इस बड़ी वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि, दो बाइक से 5 की संख्या में आए अपराधियों  ने समस्तीपुर के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ऐरोत शाखा से करीब 65 लाख रुपए लूट लिए. जानकारी के मुताबिक, बैंक खुलते ही तीन अपराधी दूसरे ग्राहकों के साथ ही शाखा में घुस गए और बैंक के प्रबंधक समेत अन्य कर्मियों को गन पॉइंट पर लेकर बैंक का कैश बॉक्स खुलवाया और सभी रुपए झोले,कार्टून,बोरे में भरकर निकल गए.

झोला से लाखों रुपए के बंडल के साथ देसी पिस्तौल भी बरामद

इधर, इस लूट की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगो ने भाग रहे अपराधियों का पीछा करना शुरू कर दिया. करीब तीन किलोमीटर दूर भागने के दौरान बाइक से एक अपराधी गिर गया. उसके पास रुपए भरा झोला और एक कार्टून भी था. बाकी रुपए जो बोरे में था उसे लेकर बाकी अपराधी भागने में सफल रहा. हालांकि, उसके द्वारा पहले अपराधी के पकड़े जाने से कुछ दूर आगे जाकर अपनी बाइक और रुपए भरा दूसरा झोला छोड़कर हुआ फरार. लेकिन, इसके बाबजूद दो बोरा रुपया अब भी भागे अपराधियो के पास ही है. वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बंधक बना कर रखे गए. अपराधी को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. साथ ही भाग निकले अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है.

Tags:THE NEWS POSTSAMASTI PUR LOOTBIHAR NEWS

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.