✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

Crime News: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद! अज्ञात बदमाशों ने पेट्रोल छिड़ककर एक घर में लगाई आग, चार लोग झुलसे

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 8:00:46 AM

बेगूसराय(BEGUSARAI): बेगूसराय से दिल को दहला देनेवाली घटना सामने आयी है. जहां अपराधियों ने एक घर में पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दिया है. इस घटना में एक ही परिवार के चार लोग बुरी तरह से झुलस गये है. आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. वहीं घायल अवस्था में चारों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां सभी का इलाज चल रहा है. फिलहाल चारों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. इस घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है. घटना बलिया थाना क्षेत्र के शक्ति चौरा वार्ड नंबर 19 की है.

घटना में ये चार लोग झुलसे 

वहीं घायल सभी व्यक्ति की पहचान शक्ति चौराहा वार्ड नंबर 19 के रहने वाले मोहम्मद साबिर, मोबिना खातून, मोहम्मद अरमान और करीना खातून के रूप में हुई है. इस घटना के संबंध में घायल साबिर की मां ने बताया है कि उनका बेटा साबिर फल का बिजनेस करता है. सोमवार की देर साबिर फल बेचकर अपने घर आया और सभी लोग खाना पीना खाकर पूरे परिवार के साथ सोने के लिए चले गये. जब सभी सोये थे तो अज्ञात अपराधियों ने घर में पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दिया. आग लगते ही परिवार के चार लोग झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गये और घर भी जलकर पूरी तरह से राख हो गया.

पढ़ें मामले पर पीड़ित ने क्या कहा

पीड़ित ने बताया है किआपसी रंजिश में इस घटना को अंजाम दिया गया है. फिलहाल इस घटना के बाद पूरे परिवार में दहशत का माहौल बना हुआ है. वहीं इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने बलिया थाना पुलिस को दी. जिसके बाद मौके पर बलिया थाना की पुलिस पहुंची और पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. इस संबंध में सदर हेडक्वार्टर डीएसपी रमेश प्रसाद सिंह ने बताया है कि बलिया थाना के इलाके में एक ही परिवार के चार लोग आग से झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गये है. फिलहाल इस घटना के बाद घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को भेजा गया है. पुलिस के द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है. मामले की जांच के बाद ही खुलासा हो पाएगा कि किस वजहों से इस घटना को अंजाम दिया गया है.

Tags:bihar newsbiharbreaking newshindi newslatest newsnewstop newsnews biharbihar latest newsbihar crime newsbihar crimebihar crime latest newscrime newslatest crime news in biharcrime in biharlatest crime newsThe morale of criminals is high in BiharUnknown miscreants sprinkled petrol and set a house on firefour people sleeping in the house got burnt

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.