✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

Crime News:गोपालगंज में शिक्षक की बेरहमी से हत्या, स्कूल जाते वक्त घात लगाये अपराधियों ने गोलियों से भूना, पढ़ें हत्या की वजह

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 8:55:24 AM

गोपालगंज(GOPALGANJ):गोपालगंज में बेखौफ अपराधियों का तांडव देखने को मिला है.जहां उचकागांव प्रखंड प्रमुख विश्वजीत यादव के पिता व मिडिल स्कूल के शिक्षक अरविंद यादव की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई है.घटना उचकागांव थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव की है.जहां नदी के रास्ते पहुंचे अपराधियों ने स्कूल जाते समय रास्ते में शिक्षक की जान ले ली.

 पढ़ें हत्या की वजह

वहीं घटना की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है.हत्या किसने की, इसका खुलासा नहीं हो सका है.बताया जा रहा है कि अरविंद यादव आज सुबह-सुबह बाइक से मिडिल स्कूल झीरवा में पढ़ाने जा रहे थे.जहां पहले से रास्ते में घात लगाए अपराधियों ने अत्याधुनिक हथियार से अंधाधुंध गोलियां चलाई.जिसमे शिक्षक अरविंद यादव को कई गोली लगी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई.मृतक के पुत्र विश्वजीत यादव उचकागांव प्रखंड के प्रमुख हैं और गोपालगंज जिला प्रमुख संघ के अध्यक्ष भी हैं.

हत्या से परिजनों में है आक्रोश

हत्या के बाद से परिजनों और समर्थकों में भारी आक्रोश है.परिजनों के अनुसार पांच गोली शिक्षक को लगी हुई है, जिससे मौके पर ही मौत हो गई है.इस वक्त सदर अस्पताल में पुलिस शव को लेकर पहुंच चुकी है.अस्पताल परिसर में सैकड़ो की संख्या में समर्थक मौजूद हैं.परिजनों के अनुसार मृतक शिक्षक की पत्नी लगातार 10 साल तक श्यामपुर पंचायत में मुखिया रह चुकी हैं.

Tags:murdermurder in biharmurder in gopalganjcrime news biharcrime in gopalganjteacher murder in gopalganjbiharbihar newsbihar news todaygopalganjgopalganj newsgopalganj news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.