✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

Crime News: बिहार में नहीं थम रहा अपराध, बदमाशों ने पूर्व मुखिया को गोलियों से किया छलनी, मौके पर मौत, पढ़ें क्या है पूरा मामला

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 7:54:00 AM

बेतिया(BETTIAH): बिहार में इन दिनों दिन दहाड़े हत्या गोलीबारी, बालात्कार जैसी संगीन वारदाते हो रही है, अपराधी इतना बेखौफ हो चुके है कि आम लोगों के साथ खास लोगों को भी नहीं छोड़ रहो है. ताजा मामला बिहार के बेतिया जिले से सामने आया है, जहां पारस पकड़ी के पूर्व मुखिया जितेंद्र सिंह को अपराधियों ने गोली मार दी है. पूर्व मुखिया जितेंद्र सिंह को लगभग 7 गोली मारी गई, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि जितेंद्र सिंह बानूछापर थाना क्षेत्र अपने घर बानूछापर जा रहे थे तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने बाइक रोक कर गोली मार दी. घटना बानुछापर थाना क्षेत्र रेलवे गुमटी के समीप की है.

घात लगाये अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

बताया जा रहा है कि जितेंद्र सिंह बेतिया शहर से होते हुए अपने घर बानुछापर जा रहे थे. तभी कुछ लोगों ने रेलवे गुमटी के पास उनकी बाइक रोक दी और हथियार तान दिया. जितेंद्र सिंह बाइक छोड़कर भागने लगे तभी अपराधियों ने दौड़ाकर रेलवे गुमटी के समीप गोलियों से छलनी कर दिया. जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. जितेंद्र सिंह 10 साल पारस पकड़ी के मुखिया रहे हैं. वही बस स्टैंड में उनका बस भी चलता हैं और वह ठेकेदारी भी करते थे. लगभग दो 2 वर्ष पहले टेंडर को लेकर उनके बेटे को भी अपराधियों ने चाकू मारी थी. पुलिस उसे हर बिंदु की जांच कर रही है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बेतिया एसपी अमरकेश डी, सदर एसडीपीओ विवेक दीप, मुफस्सिल थानाध्यक्ष अभिराम सिंह, बानुछापर थाना प्रभारी संतोष कुमार, टेक्निकल सेल प्रभारी ज्वाला सिंह समेत कई थानों की पुलिस पहुंची. घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची है जो मामले की जांच कर रही है. सदर एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि गोली लगने से पारस पकड़ी के पूर्व मुखिया जितेंद्र सिंह की मौत हुई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस हर बिंदु की बारीकी से जांच कर रही है. जल्दी ही अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी.

Tags:crimecrime newscrime in biharcrime news biharmurder casemurder in biharmurder in bettiahmurder news bettiahcrime news bettiahbiharbihar newsbihar news todaybettiahbettiah newsbettiah news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.