✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

CRIME NEWS: दुष्कर्म के बाद मृत समझकर जिस बेटी का मां-बाप ने कर दिया था अंतिम संस्कार, एक महीने बाद जिंदा लौटी, पुलिस भी हैरान

BY -
Prerna
Prerna
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 8:00:47 AM

बिहार(BIHAR): मोतिहारी में एक युवती का अंतिम संस्कार उसके मां-बाप ने किया. श्राद्ध का कार्य परिवारजनों ने संपन्न किया था. पुलिस रिकॉर्ड में उस युवती को मृत घोषित किया गया है और उसकी हत्या करने के आरोप में तीन युवक जेल में बंद हैं. एक आरोपी ने उसकी हत्या की बात स्वीकार कर ली है, लेकिन सभी इसलिए हैरान हैं क्योंकि यह युवती एक महीने बाद लापता होने के बाद अब सामने आ गई है. पुलिस से लेकर परिजन भी चौंके हुए हैं.

 पुलिस ने की  पूछताछ

ये लड़की जब जिंदा वापस लौटी, तो नगर थाने में महिला पुलिस पदाधिकारियों की टीम ने उससे जांच की शुरुआत की. पुलिस उससे कई बातें पूछ रही है जैसे कि इतने दिनों से वह कहां थी और किसके साथ रह रही थी. पुलिस जानना चाहती है कि कौन-कौन लोग उसके साथ दुष्कर्म करते रहे हैं और आखिरकार उसको कहां छोड़ा गया.  बता दें कि यह लड़की कुछ समय पहले कोल्हू नरवा मोहल्ला से लापता हो गयी थी.

क्या बोल रही पुलिस  

इस संदर्भ में, पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने बताया कि लड़की तुरकौलिया में सोहेल छपरा के साथ थी. एक स्थानीय प्रतिनिधि ने उसे तुरकौलिया थाने में पहुंचाया. उसके बाद, लड़की को नगर थाना ले जाया गया, जहां उसका 164 का बयान कोर्ट में दर्ज कराया जाएगा. कोर्ट के आदेश के अनुसार, लड़की को बालिका गृह में रखा जाएगा.

कैसे लापता हुई थी लड़की

बीते 16 जून को कोल्हुअरवा से एक लड़की लापता हो गई थी, जिसके बाद परिजनों ने थाने में एक आवेदन दिया था, जिसमें नौशाद राजा नाम के एक युवक पर अपहरण का आरोप था. पुलिस ने नौशाद को पकड़ा तो उसने कहा कि वह लड़की के साथ था, लेकिन उसने भाग कर एक घर में छिप जाने की बात बताई. वहां से चार लड़के आकर उसे उठाकर ले गए थे.

नदी किनारे मिले शव को परिजनों ने पहचाना  

फुर्सत पुर धनौती नदी के किनारे एक लड़की की लाश मिली थी, जिसे 22 जून को मुफस्सिल थाना क्षेत्र में देखा गया था. शव का पोस्टमॉर्टम किया गया था. लापता लड़की के परिजन भी थाना गए और दावा किया कि ये उनकी बेटी की लाश है. पुलिस ने परिजनों की बात को मान लिया और डीएनए टेस्ट किया जाने शुरू किया ताकि सच्चाई सामने आ सके. गुड्डु नामक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जिसने स्वीकार किया कि वे उस लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद दहनी नदी के किनारे बेहोश कर के फेंक दिया था. रंजन पासवान ने भी कोर्ट में सरेंडर किया है. एक आरोपी भाग चुका है. वहां लड़की ने कहा कि उसके साथ गैंगरेप हुआ था. 

कौन सी युवती का मिला था शव

कोल्हू अरवा से गायब किशोरी की कार्रवाई के बाद पता चला  उसकी  हत्या नहीं हुई थी, यह सच्चाई अब सामने आई है, लेकिन अब सवाल यह है कि धनौती नदी के किनारे जहां एक अज्ञात लड़की का शव मिला था, उसका पता कैसे चलेगा, किसकी हत्या करके उसका शव फेंका गया है?

 

Tags:murdermurder mysterybizarre murder investigationsmurder investigation detailsmurder investigationmurder investigationsmurder case investigationmurder investigation processmental health awareness monthraped nd murdureddelhi rape murderrape victim diesdelhi rape and murderkerala murdermurder and raperapedmurder mystery serieshathras victims familymurderedmurder analysiswanda beach murdersmurder documentarymass murder

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.