✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार में चरम पर पहुंचा अपराध! कैमूर में महज ढाई डिसमिल जमीन के विवाद में हुई गोलीबारी,एक की मौत एक की हालत गंभीर

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 7:49:30 AM

कैमूर(KAIMUR):बिहार में अपराध की स्थिति बहुत ही भयावह होती जा रही है, अब यहां छोटी छोटी बातों पर हत्या और फायरिंग जैसी घटनाओं को अंजाम देने से पहले लोग एक बार भी नहीं सोच रहे है, ताजा मामला कैमूर जिले के  चैनपुर थाना क्षेत्र के मुगलपुरवा गांव से सामने आया है.जहां वार्ड 3 में महज ढाई डिसमिल जमीन के विवाद में को लेकर गोलीबारी हुई है. जिसमे दो लोगों को गोली लगी है, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर लाया गया. वहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल सदर अस्पताल के लिए रेफर किया गया है. जहां सदर अस्पताल में चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया. जबकि दूसरे घायल का प्राथमिक उपचार के बाद  वाराणसी सेंटर रेफर कर दिया गया है.

गोलीबारी में एक की मौत एक की हालत गंभीर

फायरिंग में जिसकी मौत हुई है वो चैनपुर के वार्ड 3 निवासी कमरु होदा के 22 वर्षीय पुत्र राजाउल हक है, जबकि हसिम अंसारी के 36 वर्षीय पुत्र कफुल वर्रा को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.चैनपुर थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया जमीनी विभाग में दो पक्षों में गोली चली.जिसमे एक की मौत हो गई है एक लोग गंभीर रूप से घायल है. जिनका इलाज वाराणसी ट्रामा सेंटर में हो रहा है.वहीं पशव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया गया है. जल्दी आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा.

पढ़ें मामले पर डॉक्टर ने क्या कहा

सदर अस्पताल भभुआ चिकित्सक  एस के प्रसाद ने बताया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर से रेफर किए हुए दो लोग आए हुए हैं.दोनों को गोली जैसी चीज लगी है. एक की मौत हो गई है दूसरे को प्राथमिक उपचार करने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. शरीर के कई जगहों पर गोली जैसे जख्म के निशान मिले हैं.

Tags:crimecrime in biharfiring in kamiurmurder in biharfiring news biharbiharland disputeland dispute in biharland dispute case kaimurbiharbihar newsbihar news todaykaimurkaimur newskaimur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.