✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

मधेपुरा में एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 9:54:52 AM

मधेपुरा(MADHEPURA): बिहार में लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है. जहां अपराधी खुलेआम लोगों की जान मार रहे है. इसी क्रम में सोमवार के दिन मधेपुरा जिले से दिल दहलानेवाली खबर सामने आई. जहां में बेखौफ अपराधियों ने एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या दी. वहीं इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

हत्या के वजहों का खुलासा नहीं

आपको बताये कि ये पूरा मामला मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र के सकरपुरा गांव की है. मरनेवालों में पिता पुत्र और उनका एक बेटा शामिल है.वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस के साथ जिले के एसपी राजेश कुमार, डीएसपी प्रवेन्द्र भारती भी घटनास्थल पर पहुंचे, और मामले की जानकारी ली. वहीं इस संबंध में एसपी राजेश कुमार ने बताया कि फिलहाल हत्या की वजहों का खुलासा नहीं हो पाया है.

घटना के बाद गांव सहित आसपास के इलाकों में भय का माहौल

आस-पास के लोग भी कुछ स्पहीं स्थानीय लोगों को भी घटना की स्पष्ट जानकारी नहीं है. एसपी ने कहा कि मामले की जांच के लिए एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया है. मृतक की पहचान 58 साल के सरयू साह, 50 साल की अनीता देवी और 30 साल के प्रदुमन कुमार के रूप में की गई है. वहीं इस घटना के बाद गांव सहित आसपास के इलाकों में भय का माहौल व्याप्त है.

Tags:Crime graph is continuously increasing in BiharCrime graph in biharmurder in madhepuramurder in biharThree people of the same family shot deadfiring in biharfiring newsfiring news biharfiring news bihar todaycrime graph is high in biharbihar police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.