✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के दो बच्चों को उतारा मौत के घाट, गला दबाकर की हत्या

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 6:04:35 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : लोग जब प्यार में पागल हो जाते हैं तो वह अपनी सारी हदें भूल जाते हैं. अक्सर हमने ऐसे मामले सुने हैं जहां कई सनकी आशिकों ने बदले की आड़ में ऐसे कदम उठाए हैं जिसने लोगों को हिला कर रख दिया है. एक ऐसा ही हैवानियत भरा मामला मधुबनी जिले से सामने आया है. जहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के दो बच्चों को मौत के घाट उतार दिया. घटना घोघरडीहा थाना के किसनीपट्टी गांव की है. लोगों ने  प्रेमी को रंगे हाथों पकड़ा जिसके बाद उसकी जमकर धुनाई की गई. जिसके बाद पुलिस को इस बात की  जानकारी दी गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जिसके बाद अब आगे की कार्रवाई की जा रही है.

10 साल पुराना प्यार

ये प्यार का सिलसिला 10 साल पहले शुरू हुआ था. दोनों का प्रेम प्रसंग शादी के पहले से चला आ रहा है. बताया जा रहा है कि महिला की शादी से पहले ही दोनों का रिश्ता था, लेकिन महिला की शादी किसी और से हो गई. युवक ने भी कही और शादी कर ली, लेकिन दोनों का प्रेम कम नहीं हुआ. दोनों एक दूसरे से मिलते रहे और एक दिन प्रेमी ने प्रेमिका को उसके बच्चों के साथ बुलाया और फिर उनकी हत्या कर दी.  

ग्रामीणों ने प्रेमी को रंगेहाथों पकड़ा 

इस मामले को लेकर बताया जा रहा है कि जब प्रेमी बच्चों की हत्या के बाद उसके शव को नदी में फेंक रहा था तब ही स्थानीय लोगों ने उसे रंगेहाथों पकड़ लिया. जिसके बाद लोगों ने दोनों प्रेमी और प्रेमिका की पिटाई कर दी. प्रेमी की पहचान जयप्रकाश मंडल और प्रेमिका की पहचान अनीता देवी के रूप में की गई है. जिसको एक पांच साल का बेटा और एक दो साल की बेटी थी. स्थानीय लोगों ने एक बच्चे के शव को निकाल लिया है. वहीं, दो वर्षीय बच्ची के शव की अभी भी तलाश की जा रही है. 

जानिए कैसे दिया घटना को अंजाम

वहीं इस मामले को लेकर बताया जा रहा है कि दो बच्चों को लेकर प्रेमी और प्रेमिका कार से पहले तो पुल के पास आये फिर दोनों ने नशा किया. जिसके बाद प्रेमिका बेहोश हो गई तो प्रेमी ने उसके बच्चों का गला मरोड़कर हत्या कर दी और उनके शव को नदी में फेकने लगा, जहां  ग्रमीणों ने उसे ऐसा करते हुए देख लिया. जिसके बाद पुलिस को इस बात की जानकारी दी गई और दोनों अब पुलिस के हिरासत में है. दोनों आरोपी के गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.   

 

 

Tags:lover killed girlfriend's two childrenBIHARCRIMEMADHUBANIBIHARBIHARPOLICEBIHARNEWSBIHARUPDATETRENDINGTHENEWSPOST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.