✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

दरभंगा में हेरोइन तस्करों पर शिकंजा, STF-ANTF ने 5 तस्करों को दबोचा

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 24, 2026, 6:39:50 PM

दरभंगा ( DARBHANGA) : बिहार STF एवं ए.एन.टी.एफ. पटना की संयुक्त कार्रवाई में दरभंगा जिले के सदर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर अंतरराज्यीय हेरोइन तस्करी गिरोह का खुलासा किया गया. इस कार्रवाई में 3 तस्करों कुंदन कुमार, दीपु कुमार एवं रत्नेश कुमार को गिरफ्तार किया गया. जिनके पास से कुल 228 ग्राम हेरोइन (अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य लगभग 45.6 लाख रुपया), 1400 रुपये नकद एवं 4 मोबाइल फोन बरामद किए गए.

अंतरराज्यीय ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़ !

पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह असम (सिलचर) से हेरोइन लाकर बिहार सहित आसपास के राज्यों में तस्करी करता था. इसके आधार पर पटना जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में आगे की कार्रवाई करते हुए 2 अन्य तस्करों मनीष कुमार सिंह एवं कन्हैया कुमार को भी गिरफ्तार किया गया. इनके पास से 117 ग्राम हेरोइन (मूल्य लगभग 23.4 लाख रूपये), 3 मोबाइल, 1 स्कॉर्पियो एवं 4 सोने की अंगूठियां बरामद की गयी. इस पूरे नेटवर्क में कुल 5 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है जिनका कनेक्शन बिहार, असम एवं अन्य राज्यों तक फैला हुआ है.

Tags:Darbhanga heroin smuggling caseSTF ANTF action DarbhangaDarbhanga drug trafficking newsSTF crackdown on drug mafia BiharANTF Bihar operation heroin seizureBihar police drug bust DarbhangaBihar STF latest newsBihar crime news heroin racketANTF STF joint operation Bihar5 smugglers arrested Darbhanga

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.