✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

भोजपुरी एक्ट्र्रेस अक्षरा सिंह की बढ़ी मुश्किल, पुलिस ने घर पर चिपकाया इश्तेहार, जानिए क्या है मामला

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 8:13:06 PM

पटना(PATNA): भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री किसी परिचय का मोहताज नहीं है. ड्रामा और कंट्रोवर्सी में किसी भी तरह बॉलीवुड से पीछे नहीं रहती. लेकिन इस बार मनोरंजन के गलियारे से जो खबर आ रही वो कुछ ठीक नहीं है. ये खबर भोजपुरी फिल्मों की लोकप्रिय अदाकारा सह गायिका अक्षरा सिंह की है. इन दिनों मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की परेशानी बढ़ गई है. पुलिस ने उनके घर पर इश्तेहार चिपकाया है. बता दें कि पुलिस ने ये इश्तेहार उनके कोर्ट में हाजिर होने को लेकर चिपकाया है. हालांकि पुलिस की इस कार्रवाई पर अभी तक अक्षरा ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. 

यह है पूरा मामला

पूरा मामला वैशाली के पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला के घर साल 2021 में हुए एक कार्यक्रम से जुड़ा है. एक्ट्रेस को नवंबर 2021 में पूर्व विधायक और बाहुबली मुन्ना शुक्ला के घर पर उनके भतीजे के उपनयन संस्कार में आमंत्रित किया गया था.  इस दौरान अक्षरा सिंह के स्टेज शो के दौरान फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद वैशाली पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला, उनकी पत्नी अनु शुक्ला, बाडीगार्ड और भोजपरी फिल्म अदाकारा अक्षरा सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया था. इस मामले में अन्य सभी ने बेल ले ली, लेकिन अक्षरा सिंह ने जमानत नहीं ली. इसी के बाद गुरुवार को पुलिस उनके पटना के कंकड़बाग स्थित आवास पर पहुंची. बताया जाता है कि वक्त रहते एक्ट्रेस अक्षरा सिंह कोर्ट में हाजिर नहीं होती हैं, तो अभिनेत्री की मुश्किल बढ़ सकती है. बताते चलें कि जहां कुछ दिन पहले भभुआ में उनके कार्यक्रम में जुटी भारी भीड़ ने मुश्किलें बढ़ाई थी, वहीं अब एक साल पहले एक कार्यक्रम में शामिल होने पर पटना पुलिस ने उनके घर पर इश्तेहार चस्पा किया है. हालांकि पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर अभिनेत्री की तरफ से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है.

Tags:akshara singhbhojpuri actress akshara singhakshara singh newsbhojpuri actressbhojpuri akshara singhCourt ordered Akshara Singh to appear

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.