✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार के चर्चित चारा घोटाले पर फिर छिड़ा विवाद, वित्त मंत्री ने कहा जब्त होगी 950 करोड़ की घोटाले की राशि, पढ़ें राजद का जबाब

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 10:05:19 AM

पटना(PATNA):बिहार की 950 करोड़ की बहुचर्चित चारा घोटा मामले की राशि को सरकार जब्त करेगी. इसको लेकर बिहार सरकार सक्रिय हो गई है. बिहार सरकार के वित मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि देश के न्यायालय ने माना कि घोटाला हुआ था, 28 साल पुराना मामला है. लोगों को सजा भी मिली है.कोर्ट ने कहा कि घोटाले की राशि जब्त की गई. इसी को लेकर सरकार 950 करोड़ के घोटाले की राशि जब्त कर उसे सरकारी खजाने में डाला जाएगा.यह निर्णय न्यायालय का था उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.लालू यादव हो या कोई और जिन्होंने घोटाला किया उनकी संपत्ति जब्त कर कार्रवाई की जाएगी.

 पढ़ें राजद का जबाव 

वहीं इस मामले को लेकर राजद नेता बीजेपी पर हमला बोला है. राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि लालू प्रसाद यादव से बीजेपी राजनैतिक लड़ाई नहीं लड़ पाती है तो  हर चुनाव के वक्त चारा घोटाला को याद दिलाने में लग जाते है. यह मामला न्यायालय में  है, लेकिन हर चुनाव में टेप रिकॉड में एक की कैसेट बजाते रहते है.कल ही सरकार के भवन निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर के यहां ed का रेड हुआ करोड़ों रुपए घर से निकला है. जब्त रुपए की राशि कहा जा रही है. मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचारियों की वजह ही नीतीश कुमार है.सरकार को पहले इसका जवाब देना चाहिए.

Tags:chara ghotalaBihar's famous fodder scamFinance Minister of bihartrending newsbiharbihar newsbihar news todaypatnapatna newspatna news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.