✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

पटना : जीएम सीड फसल का लगातार विरोध, पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने कहा फ़ाइल आगे बढ़ाने वाले अफसरों पर हो कार्रवाई 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 12:40:50 PM

पटना(PATNA): जीएम सीड फसल का देश में लगातार विरोध हो रहा है. खासकर हाइब्रिड सरसों की फसल को लेकर देश में किसानों के साथ नेताओं का भी विरोध जारी है. इसी क्रम में आज राजधानी पटना में आरजेडी विधायक पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए इस बात की जानकारी दी कि विदेशी कंपनियां जीएम सीड फसल को भारत में फिर से लाना चाहती है. सुधाकर सिंह ने कहा कि जीएम सीड फसल भारत के किसानों के लिए सही नहीं है क्योंकि इस फसल का कोई बीज नहीं होता. सुधाकर सिंह ने कहा कि बिहार सरकार के कुछ निकम्मे अधिकारियों की वजह से इसे दोबारा बिहार में लागू कराने की कोशिश की जा रही है.आरजेडी विधायक सुधाकर सिंह ने इसका विरोध करते हुए कहा कि बिहार में कई ऐसे अधिकारी अभी भी मौजूद हैं, जो मुख्यमंत्री के विरोध के बावजूद जीएम सीड को बढ़ावा देने वाली फाइल मंत्रालय तक पहुंचा रहे हैं. 

शीतकालीन सत्र के दौरान सदन में उठाएंगे आवाज 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जीएम सीड फसल को बिहार में नहीं लागू करने का जब निर्णय लिया है तो आखिरकार अधिकारी यह प्रयास क्यों कर रहे हैं. सुधाकर सिंह ने कहा कि आने वाले शीतकालीन सत्र के दौरान सदन में भी इस पर आवाज उठाएंगे. उन्होंने कहा कि एमसीड फसल को लेकर हमने बिहार के सभी विधायक बिहार के सभी सांसदों और मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है कि जीएम  सीड फसल का विरोध करें. सुधाकर सिंह ने कहा कि जरूरत पड़ी तो अब मुख्यमंत्री से भी मुलाकात करेंगे. 

Tags:bihar former agriculture ministersudhakar singhopposition to GM seed cropgm seed crop

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.