✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

आम लोग सीधे संबंधित पदाधिकारी से मिलकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे : जिलाधिकारी

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 2:15:51 AM

भागलपुर :  बिहार सरकार की सात निश्चय–3 योजना के तहत सबका सम्मान, जीवन आसान का उद्देश्य आम लोगों की रोजमर्रा की परेशानियों को कम करना है इसी को लेकर भागलपुर के समीक्षा भवन में जिला प्रशासन द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की गई प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने योजना की जानकारी दी.

दर्ज करा सकेंगे अपनी शिकायत

जिलाधिकारी ने बताया कि अब प्रत्येक सप्ताह सोमवार और शुक्रवार को ग्राम पंचायत से लेकर जिला व प्रमंडल स्तर तक के सभी सरकारी कार्यालयों में आम लोग सीधे संबंधित पदाधिकारी से मिलकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे. उन्होंने कहा कि शिकायत के लिए किसी वकील या बिचौलिए की जरूरत नहीं होगी अधिकारी और शिकायतकर्ता आमने-सामने बैठकर समस्या का समाधान करेंगे.

त्वरित न्याय और राहत मिलने की उम्मीद

जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि जिले के सभी किसानों की रजिस्ट्री अनिवार्य की गई है और उनका सत्यापन कार्य जारी है वहीं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पूरे बिहार में साइबर थाना की स्थापना की गई है जहां तकनीकी रूप से दक्ष डीएसपी स्तर के अधिकारी तैनात किए गए है. साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है. प्रशासन की इस पहल से आम जनता को त्वरित न्याय और राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

 

Tags:BHAGALPURSAMIKSHA BHAWANJILA PRASASHANJILAADHIKARIPOLICE ADIKSHAKYOGNA

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.