✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

सीएम सम्राट चौधरी का सीतामढ़ी दौरा आज, पुनौरा धाम में खास तैयारी

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 25, 2026, 10:30:43 AM

पटना(PATNA):बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज  शनिवार सीतामढ़ी दौरे पर आने वाले है.उनके आगमन को लेकर पूरे जिले में काफी उत्साह देखा जा रहा है और प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारियां की गई है.माता जानकी की जन्मस्थली माने जाने वाले प्रसिद्ध पुनौरा धाम मंदिर को खास तौर पर सजाया गया है.मंदिर परिसर को साफ-सुथरा कर आकर्षक रूप दिया गया है. चारों तरफ सजावट और लाइटिंग की व्यवस्था की गई है, जिससे माहौल काफी भव्य और उत्सव जैसा नजर आ रहा है.

दौरे को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है.मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. हर जगह निगरानी रखी जा रही है और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके.अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री पुनौरा धाम मंदिर पहुंचकर भगवान राम और माता सीता की पूजा-अर्चना करेंगे. इसके बाद वे जगत गुरु रामभद्राचार्य से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद भी लेंगे.

जानकी मंदिर के निर्माण को लेकर अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री माता जानकी मंदिर के निर्माण कार्य को लेकर अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक भी करेंगे. इस बैठक में निर्माण से जुड़े कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी और आगे की योजना पर चर्चा होगी.इसके अलावा, मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान कुछ अन्य कार्यक्रमों में भी हिस्सा ले सकते है.फिलहाल, उनके स्वागत को लेकर सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं और प्रशासन अंतिम तैयारियों में जुटा हुआ है.

Tags:CM Samrat Chaudhary's visit to SitamarhiCM Samrat ChaudharyCm of biharTrending newsShree sita janamsthaaliBihar news todaySitamarhiSitamarhi news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.