✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

आज शिवहर और सीतामढ़ी में सीएम नीतीश की समाधान यात्रा, 82 करोड़ रुपए की लागत से बने इंजीनियरिंग कॉलेज का करेंगे उद्घाटन 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 6:20:00 AM

पटना(PATNA): बिहार में समाधान यात्रा के दूसरे दिन सीएम नीतीश कुमार शिवहर से अपनी यात्रा जारी रखेंगे. सीएम शिवहर में बसहिया वार्ड में आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे. इसको लेकर पिपराही प्रखंड के बसहिया वार्ड नंबर 11 में सारी तैयारी कर ली गई है.  बता दें कि, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिपराही प्रखंड के मोहनपुर पंचायत में ही गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज का शुभारंभ भी करेंगे. इसके निर्माण में 82 करोड़ रुपए की लागत आई थी. इस भवन का उद्घाटन करने के उपरांत सीएम की यह समाधान यात्रा सीतामढ़ी जिले की ओर जाएगी.  

इसके बाद दोपहर 12:55 में सीएम शिवहर से राघोपुर बकरी स्थित अंबेडकर आवासीय विद्यालय में जाएंगे जहां वह विद्यालय का निरीक्षण करेंगे. इसके साथ ही साथ डुमरा प्रखंड के राघोपुर बकरी गांव स्थित महादलित टोला में योजना का अवलोकन एवं जन संवाद कार्यक्रम भी करेंगे. इसके उपरांत दोपहर 2:10 में सीएम जिला अतिथि गृह आ जाएंगे फिर विश्राम करने के उपरांत 3:00 बजे से सीएम जीविका दीदी के साथ संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. इसके बाद वह समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन आएंगे और समीक्षा बैठक करेंगे फिर पटना के लिए प्रस्थान कर जाएंगे. 

Tags:bihar newscm nitishnitish samadhan yatraCM Nitish's Samadhan Yatra in Shivhar and Sitamarhi todaysecond day of cm nitish samadhan yatra

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.