✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

सुशील मोदी की पुण्यतिथि पर सीएम नीतीश की बड़ी घोषणा, पार्क का नामकरण और राजकीय समारोह का एलान

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 4:56:48 AM

पटना(PATNA):बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी की पुण्यतिथि के अवसर पर पटना के राजेंद्र नगर रोड नंबर 8 स्थित पार्क में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया.इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उपस्थित रहकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की और कई अहम घोषणाएं की. इस दौरान मौजूद लोगों ने सुशील कुमार मोदी अमर रहे नारा लगाते रहे.

पार्क का नाम 'सुशील मोदी पार्क'

राजेंद्र नगर रोड नंबर 8 स्थित जिस पार्क में श्रद्धांजलि सभा हुई, उसका नाम अब 'सुशील मोदी पार्क' होगा.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसका औपचारिक उद्घाटन किया और सुशील मोदी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मौके पर एक अहम घोषणा करते हुए कहा कि हर वर्ष 13 मई को सुशील मोदी की पुण्यतिथि पर राज्य सरकार की ओर से राजकीय समारोह का आयोजन किया जाएगा.उन्होंने इसे राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण परंपरा बताया और सुशील मोदी के योगदान को ऐतिहासिक बताया.

आदमकद प्रतिमा लगाने की योजना

सभा के दौरान नीतीश कुमार ने यह भी ऐलान किया कि राजेंद्र नगर स्थित पार्क में सुशील मोदी की आदमकद प्रतिमा लगाई जाएगी.उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रतिमा जल्द से जल्द स्थापित की जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियां सुशील मोदी के योगदान को याद रख सके.मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में सुशील मोदी को एक विनम्र, सजग और नीतिपरक नेता बताया, जिनका राजनीतिक जीवन पूरी तरह जनसेवा को समर्पित रहा.उन्होंने कहा कि सुशील मोदी के बिना बिहार की राजनीति की कल्पना नहीं की जा सकती थी.

Tags:Cm Nitish KumarDeath anniversary of sushil modiTrending newsViral newsBiharBihar newsBihar news todayPatnaPatna newsPatna news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.