✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

कुढ़नी में हुई हार पे सीएम नीतीश ने साधी चुप्पी, कांग्रेस और सपा को दी जीत की बधाई

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 7:53:13 AM

कुढ़नी(KUDHNI): बिहार में हुए उपचुनाव में महागठबंधन की सीटिंग हार जाने के बाद नीतीश कुमार ने हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश की मैनपुरी की रिजल्ट से जी बहलाया है. नीतीश कुमार ने हिमाचल प्रदेश की जीत के लिए कांग्रेस को बधाई दी है, वहीं मैनपुरी के लिए डिंपल यादव और अखिलेश यादव दोनों को बधाई दी है.

ट्वीट कर दी बधाई 

ट्विटर पर नीतीश कुमार ने लिखा है-लोक सभा उप चुनाव में उत्तर प्रदेश के मैनपुरी संसदीय क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव की भारी जीत पर उन्हें हार्दिक बधाई. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी को भी बधाई एवं शुभकामनाएं. एक दूसरे ट्वीट में उन्होंने हिमाचल प्रदेश में जीत हासिल करने के लिए कांग्रेस को बधाई दिया है. नीतीश ने लिखा है-हिमाचल प्रदेश विधान सभा आम चुनाव में बहुमत हासिल करने पर भारतीय राष्ट्रीय कॉग्रेस पार्टी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.

नीतीश ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया 

लेकिन नीतीश कुमार ने बिहार के कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. कुढ़नी राजद की जीती हुई सीट थी. उपचुनाव हुए तो जेडीयू ने राजद से वह सीट अपने लिए मांग ली थी. उपचुनाव में जेडीयू ने अपनी सारी ताकत झोंक दी. लेकिन उसके उम्मीदवार मनोज कुशवाहा हार गये. नीतीश कुमार ने इस परिणाम पर चुप्पी साध ली है.

Tags:bihar newskudhni by electionCM Nitish

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.