✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

समाधान यात्रा पर भोजपुर पहुंचे सीएम नीतीश, मछली उत्पादन के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लिया जायजा 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 3:39:31 PM

आरा(AARA): अपनी समाधान यात्रा को लेकर सीएम नीतीश कुमार आज भोजपुर के दौरे पर हैं. अपने दौरे को लेकर सीएम सबसे पहले कोईलवर के सकडडी स्थित फिश फार्मिंग प्लांट पहुँचे जहां उन्होंने प्लांट में मछली उत्पादन के लिए चलाई जा रही योजनाओं का जायजा लिया. सीएम के साथ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और मंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद रहे. सीएम ने सबसे पहले बायो फ्लॉक विधि से फिश फार्मिंग की जानकारी ली फिर मछलियों के संरक्षण के लिए बनाए गए कोल्ड स्टोरेज और कोल्ड हॉल का उद्घाटन किया. इसके अलावा सीएम ने मछली पालन के लिए बायो फ्लॉक तकनीक से बनाये गए पोखरे का भी निरीक्षण किया.

सीएम ने अधिकारियों को दिए कई दिशा निर्देश 

वहीं इस दौरान सीएम ने इस प्लांट में एक्वा टूरिज्म की संभावनाओं पर भी संबंधित पदाधिकारियों से बात कर उन्हें कई दिशा निर्देश दिए. वहीं इस फिश फार्मिंग प्लांट के निरीक्षण के बाद सीएम मिशन कायाकल्प के तहत आधुनिक सुविधाओं से लैस कोईलवर के धनडीहा स्थित प्लस 2 हाई स्कूल का मुआयना करेंगे. इसके बाद सीएम संदेश के तीर्थकोल स्थित कचड़ा प्रबंधन को लेकर बनाये गए अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का उद्घाटन कर तीर्थकोल के वार्ड संख्या 2,3 और 4 में घूम कर विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करेंगे. वहीं सकडडी में फिश फार्मिंग प्लांट के निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम ने कहा कि इस फिश फार्मिंग प्लांट को कृषि रोड मैप के तहत पूरा किया गया है और अब यहां के लोगों को मछली के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भर नहीं होना होगा. सीएम ने कहा कि मिथिलांचल,चंपारण के बाद शाहाबाद में बने इस प्लांट से मछली का उत्पादन कर बिहार सहित अन्य जगहों पर भी भेजा जाएगा. जिससे आत्मनिर्भरता भी बढ़ेगी और रोजगार के साधन भी उपलब्ध होंगे. एक्वा टूरिज्म के सवाल पर सीएम ने अपने जबाब में एक्वा टूरिज्म से लोगों को लाभ मिलने की बात कही. वहीं शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के रामचरितमानस पर दिए गए विवादित बयान के सवाल पर सीएम नीतीश कुमार ने कोई जबाब देने से इंकार कर दिया.

Tags:bihar newsCM Nitish reached Bhojpur on Samadhan Yatratook stock of the schemes being run for fish production

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.