✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

आरा में CM नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, भोजपुर को मिली करोड़ों की योजनाएं

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 25, 2026, 5:07:26 PM

आरा ( ARRAH) : सुबे के मुखिया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपने समृद्धि यात्रा को लेकर आरा पहुंचे.मुख्यमंत्री के आगमन को ले जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किया था.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने समृद्धि यात्रा के दौरान भोजपुर जिले को बड़ी सौगात दी है जिसमें 227 योजनाओं का शिलान्यास किया साथ ही साथ कुल 794 योजनाओं की सौगात भोजपुर वासियों को दी है.

बाजार समिति प्रांगण में जनसभा को सीएम ने किया संबोधित

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भोजपुर जिले को करीब साढ़े 4 अरब की योजनाओं से भोजपुर जिले को संवारा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने समृद्धि यात्रा के दौरान आरा के बाजार समिति प्रांगण में एक जन सभा को भी संबोधित किया जिसमें भोजपुर जिले के लिए विकास की झड़ी लगा दी. मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकाल में हुए विकास की बात कही और कहा कि आने वाले दिनों में और भी विकास के कार्यों को सरकार करने का काम करेगी.उन्होंने कहा कि आने वाली जो भी सरकार होगी हमलोगों के प्रयास से ही चलेगी.

2005 से विकास की राह पर चले आ रहे हैं और आगे भी चलते रहेंगे

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य में कानून का राज्य है. लोग पहले घर से बाहर नहीं निकलते थे लेकिन जब से हमलोग की सरकार बनी तो सबलोग सुरक्षित महसूस कर रहे हैं. पहले की सरकार सब गड़बड़ काम करती थी जिसको हमलोगों से सुधारा है. 2005 से हमलोग विकास की राह पर चले आ रहे हैं और आगे भी चलते रहेंगे. हमलोगों ने सबसे पहले विद्या के क्षेत्र में काम किया और सुधार किया. बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था काफी खराब थी जिसको हमलोगों ने 2006 से सुधारने का काम किया अब बेहतर स्थिति में है.

सभी घरों में सोलर लगाएं जाएंगे जो इच्छुक होंगे

जब हमलोगों की सरकार आई तो हमलोगों ने सड़कों और पुल पुलियों पर काम किया और विकास हुआ. कृषि के क्षेत्र में भी हमलोगों ने काफी काम किया है. 2015 में सात निश्चय का काम किया. साथ ही साथ हर घर बिजली पहुंचाने का काम किया. सब तरह से विकास का कार्य किया जा रहा है. सभी घरों में सोलर लगाएं जाएंगे जो इच्छुक होंगे. लगभग पचार हजार घरों पर सोलर लगाएं जाएंगे.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ समृद्धि यात्रा के दौरान उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी,उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा,मंत्री विजय चौधरी,मंत्री संजय सिंह टाइगर,एम एल सी राधाचरण शाह,एम एल सी भगवान सिंह कुशवाहा ,एम एल सी जीवन कुमार सहित कई बड़ी राजनैतिक चेहरा उपस्थित रहे.

Tags:Nitish Kumar Samriddhi Yatra AraCM Nitish Kumar Bhojpur VisitNitish Kumar Development Projects BhojpurAra News Nitish Kumar RallyBihar CM Samriddhi Yatra UpdatesNitish Kumar Public Meeting AraBihar Infrastructure Projects 2026Nitish Kumar Bhojpur Announcements

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.