✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

सीएम नीतीश कुमार ने शिक्षकों को लेकर किया बड़ा ऐलान,अब अपने पसंदीदा जिले में ट्रांसफर लेने की राह हुई आसान

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 10:18:37 AM

पटना(PATNA):बिहार के शिक्षकों के लिए राहत की खबर है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अंतर जिला स्थानांतरण को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है. अब शिक्षकों को तीन जिलों का विकल्प दिया जाएगा, जिससे वे अपनी पसंद के जिले में पदस्थापन पा सकें.

सीएम ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर किया ऐलान

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर इस निर्णय की जानकारी देते हुए कहा कि अंतर जिला स्थानांतरण में शिक्षकों को आ रही समस्याओं का समाधान किया जा रहा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि पदस्थापन की प्रक्रिया अब जिला स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली समिति द्वारा की जाएगी, जिससे प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सुगम हो सके.

बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की अपील 

अपने X पोस्ट में मुख्यमंत्री ने शिक्षकों और अभिभावकों से अपील करते हुए कहा बच्चों की शिक्षा पर ध्यान दें, चिंता की कोई आवश्यकता नहीं है.इस फैसले से उन हजारों शिक्षकों को राहत मिलेगी जो वर्षों से स्थानांतरण की प्रक्रिया में फंसे हुए थे और अपने गृह जिले या पसंदीदा जिलों में पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे थे.सरकार के इस कदम को शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सकारात्मक पहल माना जा रहा है.

Tags:bihar teacher newsbihar teacher news livebihar teacher news todaybihar teachers newsbihar teacher good newsbihar teacher today newsbihar teacher transfer newsbihar teacher news transferbihar teacher latest newsbihar teachers news livebihar vishist teacher newsbihar teacher news today biharbihar teacher domicile newsbihar teacher transfer news livebihar teacher transfer news todaybihar teacher vacancy 2025 newsbihar teacher transfer news updateCM Nitish KumarTrending newsBiharPatna

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.