✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

सीएम नीतीश कुमार ने पटना के नए कलेक्ट्रेट भवन का किया उद्घाटन, अब एक ही बिल्डिंग में 39 विभागों का होगा संचालन

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 1:26:21 PM

पटना(PATNA):पटना वासियों को नए कलेक्ट्रेट भवन का लंबे समय से इंतजार था,लेकिन अब ये इंतजार खत्म हो गया है.आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटनावासियों को बड़ी सौगात दी है, उन्होंने पटना जिले के नए समाहरणालय भवन का उद्घाटन किया है. आज से यह नया भवन अब आम जनता के लिए खोल दिया गया है. इस नए भवन के बन जाने से अब जिला प्रशासन के कामकाज में तेजी आएगी.

 अब एक ही बिल्डिंग में होगा 39 विभागों का संचालन

मिली जानकारी के अनुसार इस नए भवन में जिला प्रशासन के सभी 39 विभाग एक ही छत के नीचे होंगे.जिससे आम लोगों को एक ही जगह पर अपनी सभी समस्याओं का समाधान मिल सकेगा. सबसे अधिक आम लोगों से जुड़े कार्यालयों को पहले मंजिल पर शिफ्ट किया गया है. ताकि लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े.

पांच फ्लोर वाले भवन के सबसे ऊपरी मंजिल पर जिलाधिकारी का ऑफिस रखा गया है

आपको बताये कि पांच फ्लोर वाले भवन के सबसे ऊपरी मंजिल पर जिलाधिकारी का ऑफिस रखा गया है. सभी विभागों का अलग-अलग प्रवेश द्वार है.इसके साथ ही परिसर में एक केंद्रीय हरित पब्लिक प्लाजा भी बनाया गया है.

Tags:cm nitish kumarnitish kumarnew Collectorate building of Patnanew Collectorate buildingtrending newsbiharbihar newsbihar news todaypatnapatna newspatna news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.