✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

शिवहर में इंजीनियरिंग कॉलेज का सीएम ने किया उद्घाटन, विकास कार्यों का लिया जायजा 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:53:34 AM

शिवहर(SHIVHAR) : समाधान यात्रा को लेकर प्रदेश भ्रमण पर निकले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को शिवहर जिला पहुंचे. पिपराही प्रखंड के छतौना विशुनपुर गांव में नवनिर्मित इंजीनियरिंग कॉलेज में 12 सौ विद्यार्थी के इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए 83 करोड़ की लागत से बने इंजीनियरिंग कालेज भवन का उद्घाटन किया. मुख्यमंत्री के उद्घाटन के साथ ही इस वर्ष से कॉलेज में पढ़ाई शुरू हो जाएगी. मालूम हो कि शिवहर इंजीनियरिंग कॉलेज में नामांकित विद्यार्थी तत्काल मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में पढ़ाई करते हैं. 2019 से नामांकन शुरू किया गया. अब इसका अपना भवन बनकर तैयार होने के बाद सभी विद्यार्थी शिवहर में ही पढ़ाई करेंगे. सीएम नीतीश कुमार ने 8 अगस्त 2020 को इंजीनियरिंग कॉलेज के भवन का शिलान्यास वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया था. जिसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शिवहर के बसहिया गांव में पहुंचकर विकास कार्यों का जायजा लिए. सीएम के साथ बिहार सरकार के कई बड़े अफसर और मंत्री मौजूद हैं. बसैया गांव में आंगनवाड़ी चंद का स्वयं के द्वारा जायजा लिया. मुख्यमंत्री ने निश्चय योजना के गांव में क्या स्थिति है इस बात की भी पड़ताल की. बड़ी संख्या में दिव्यांग भी कार्यक्रम में मौजूद रहे. जिससे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा बातचीत की गई. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा ग्रामीणों से भी बातचीत कर विकास योजनाओं का जायजा लिया.

Tags:bihar newsshivhar medical colegeCM inaugurated engineering college in Shivharnitish kumarcm nitish kumarnitish kumar in shivhar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.