✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

थेथर हो गई है पुलिस! बिहार में हत्या आम बात, नीतीश कुमार के इस विधायक ने दिया विवादित बयान

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 1:07:36 AM

भागलपुर(BHAGALPUR):जदयू के विधायक गोपाल मंडल आए दिन चर्चा में बने रहते हैं कभी अपने विवादित बयान को लेकर तो कभी अपनी अजीबो गरीब हरकतों को लेकर.वही एक बार फिर सरकार के खिलाफ कुछ ऐसा बोल दिया है जिससे विपक्ष को सरकार पर सवाल उठाने का मौका मिल सकता है.गोपाल गोपाल मंडल ने बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर कहा है कि यह कभी रुकने वाला नहीं है, वही पुलिस की कार्यशैली पर भी आपत्तिजनक बयान दिया है.

गोपाल खेमका हत्याकांड मामले पर बोले गोपाल मंडल

राजधानी पटना मे कारोबारी गोपाल खेमका मर्डर केस पर गोपाल मंडल ने कहा कि हत्या अब आम बात हो चुकी है यह कभी नही रूकेगा. भाई ही भाई की हत्या कर देता है पुलिस अपना काम कर रही है.कानून भी अपना काम कर रहा है. सरकार क्या करेगी नीतीश कुमार कहा कहा जाएंगे.

कहां-कहां जाएंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार-गोपाल मंडल 

इससे इनकार नही कर सकते है कि पुलिस विभाग मे लचर व्यवस्था है बिहार को 10 साल तक सीएम नीतीश कुमार ने अच्छे से चलाया पुलिस भी अच्छे से काम करती थी उनलोगों मे डर था कि काम अगर ठीक से नही करेगे तो संस्पेड या ट्रांसफर कर देंगे अब पुलिस का मन बढ गया है वह थेथर हो गई है.

लालू के शासन काल पर भी बोला हमला

 विपक्ष के कहने से कुछ नही होगा. बिहार मे 2005 से पहले और आज की स्थिति मे बहुत फर्क है उस समय आईएएस अफसर तक पलायन कर जाते थे आईएएस की पत्नियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म होता था. कारोबारी शहर छोड़ना चाहते थे अब बिहार मे वैसी स्थिति नही है नीतीश कुमार के सीएम बनने के बाद बहुत कुछ बदला है.

Tags:Gopal khemkaMLA gopal mandalTrending newsViral newsBiharBihar newsBihar news todayPatnaPatna newsPatna news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.