खगड़िया ( KHAGARIA) : लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस और चिराग पासवान के बीच बड़ा राजनीतिक विवाद है लेकिन एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक पारिवारिक कार्यक्रम में जब चिराग पासवान की मुलाकात चाचा पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस से हुई तो उन्होंने पैर छूकर उन्हें प्रणाम किया उन्हें आशीर्वाद भी चिराग पासवान को पशुपतिपारस ने दिया.
राजनीतिक विवाद शायद खत्म होने की एक सीढ़ी बन सकता है
उसके बाद चिराग पासवान जब जाने लगे तो उन्होंने फिर अपने चाचा को प्रणाम किया. पशुपति पारस ने उन्हें कंधे पर हाथ दिया और उनसे बातचीत की और प्रणाम किया और आशीर्वाद दिया उसके बाद वहां से वह निकल गए. कभी-कभी पारिवारिक कार्यक्रम भी बड़ा संदेश दे जाता है चिराग पासवान और पारस के बीच यह दोनों वीडियो कहीं ना कहीं लग रहा है कि राजनीतिक विवाद शायद खत्म होने की एक सीढ़ी बन सकता है.