✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर चिराग पासवान का बड़ा बयान, जीतन राम मांझी के 100 सीटों की मांग पर जानिए क्या कहा

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 7:34:34 AM

TNP DESK- हाजीपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर बड़ा बयान दिया. मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि एनडीए में सब कुछ ठीक चल रहा है और सीटों का बंटवारा बहुत जल्द ही हो जाएगा.

चिराग पासवान ने जीतन राम मांझी के 100 सीटों पर चुनाव लड़ने संबंधी बयान पर कहा कि चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक दल अपने अस्तित्व को मजबूत करने के लिए इस तरह की बातें करते रहते हैं उन्होंने कहा – "मांझी जी खुद केंद्र में मंत्री हैं, उनके पुत्र बिहार सरकार में मंत्री हैं. एनडीए का मजबूत हिस्सा होने के कारण हम सब साथ रहकर सरलता से सीटों का चयन और बंटवारा कर लेंगे."

उन्होंने स्पष्ट किया कि अब तक एनडीए के सभी दल उपराष्ट्रपति चुनाव की तैयारियों में व्यस्त थे. उपराष्ट्रपति द्वारा कार्यभार संभालने के बाद अब गठबंधन दल पूरी तरह सीट बंटवारे पर ध्यान केंद्रित करेंगे.

पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई

इस मौके पर चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि यह पूरे देश के लिए खुशी का दिन है.

उन्होंने पीएम मोदी द्वारा शुरू किए गए "स्वस्थ महिला अभियान" की सराहना करते हुए कहा– "जब महिला स्वस्थ होती है तो पूरा परिवार स्वस्थ रहता है. मैं खुद ऐसे परिवार से आता हूं जहां मेरी मां का स्वास्थ्य पूरे परिवार पर असर डालता है."

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि यह अभियान दशहरे तक चलेगा. प्रखंड स्तर पर स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जाएंगे, जहां महिलाओं की सामान्य बीमारियों से लेकर कैंसर तक की जांच की जाएगी. इसका उद्देश्य है कि छोटी बीमारी भी जानकारी के अभाव में बड़ी न बन पाए.

 

Tags:Bihar newsHazaribagh newsChirag PaswanBDAराष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवानJitan Ram Manjhi

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.