✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

होली मिलन समारोह में मां और परिवार के साथ शामिल हुए चिराग पासवान, दिया एकता और सद्भाव का संदेश

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 2, 2026, 4:00:39 PM

पटना : राजधानी पटना स्थित लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश कार्यालय में आज होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया. इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान अपनी माता और परिवार के सदस्यों के साथ समारोह में शामिल हुए और सभी को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं.

समारोह का माहौल पूरी तरह उत्सवी रंग में रंगा नजर आया. पार्टी के विधायक बिहार सरकार में मंत्री पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इस अवसर पर उपस्थित रहे. ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक गीतों के बीच नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर भाईचारे और एकता का संदेश दिया. चिराग पासवान ने इस मौके पर कहा कि होली प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता का पर्व है. उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे इसी उत्साह के साथ जनता के बीच जाकर संगठन को और मजबूत करें.

होली मिलन समारोह के जरिए पार्टी ने जहां आपसी एकजुटता का प्रदर्शन किया वहीं आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भी भरने का प्रयास किया. कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं. पटना में आयोजित यह समारोह राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से भी खास माना जा रहा है क्योंकि इसमें संगठन की एकजुटता साफ तौर पर दिखाई दी.

Tags:Chirag Paswan Holi Milan SamarohChirag Paswan Holi CelebrationChirag Paswan with Family at Holi EventChirag Paswan Mother Holi FunctionHoli Milan Ceremony BiharChirag Paswan Message of UnityChirag Paswan Speech on HarmonyBihar Political Holi CelebrationChirag Paswan Latest NewsHoli Festival Political Leaders IndiaChirag Paswan Public AppearanceBihar Political News Holi 2026

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.