✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिना वीजा भारत में घुसते पकड़ा गया चीनी नागरिक, SSB की बड़ी कार्रवाई

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 17, 2026, 4:26:53 PM

रक्सौल (RAXAUL): बिहार के इंडो-नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक चीनी नागरिक को हिरासत में लिया है. यह मामला रक्सौल स्थित मैत्री पुल का है, जहां सीमा सुरक्षा बल (SSB) की 47वीं बटालियन ने नियमित जांच के दौरान संदिग्ध गतिविधि के आधार पर इस व्यक्ति को रोका और पूछताछ के बाद हिरासत में ले लिया.

यह कार्रवाई दैनिक सुरक्षा जांच अभियान के तहत की गई, जिसमें सीमा पर आने-जाने वाले हर व्यक्ति की सख्ती से जांच की जाती है. इसी दौरान एक चीनी नागरिक के पास भारत में प्रवेश करने के लिए कोई वैध वीजा या आवश्यक दस्तावेज नहीं पाए गए. इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल उसे हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी.

इस संबंध में रक्सौल के डीएसपी मनीष आनंद ने जानकारी देते हुए बताया कि “दैनिक जांच के क्रम में मैत्री पुल पर एक चीनी नागरिक को हिरासत में लिया गया है, जिसके पास भारत में प्रवेश का कोई वैध वीजा नहीं था.

हिरासत में लिया गया व्यक्ति 11 मई 2026 को नेपाल के चितवन क्षेत्र में व्यापारिक उद्देश्य से आया था, जहां वह कथित तौर पर खिलौनों के व्यापार से जुड़ा हुआ था. इसके बाद वह भारत-नेपाल सीमा के रास्ते बिहार में प्रवेश करने का प्रयास कर रहा था, तभी सुरक्षा बलों ने उसे रोक लिया.

फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई हैं. यह भी पता लगाया जा रहा है कि उसका भारत में प्रवेश करने का वास्तविक उद्देश्य क्या था और क्या इसके पीछे किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या नेटवर्क से कोई संबंध है. जांच पूरी होने के बाद आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित थाने को सौंपा जाएगा. सीमा पर हुई इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने बॉर्डर इलाकों में निगरानी और कड़ी कर दी है ताकि किसी भी प्रकार की अवैध घुसपैठ को रोका जा सके.

Tags:China citizen arrestedNepal border RaxaulSSB arrests Chinese national without visa Bihar borderSSB arrestsnational without visa Bihar borderBihar bordervisaRaxaul borderRaxaul Indo Nepal border

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.