✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

नेपाल-भारत सीमा से चीनी नागरिक गिरफ्तार, धोखे से घुसने की कर रहा था कोशिश, एसएसबी ने उगलवाया सच

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 12:22:18 PM

किशनगंज(KISHANGANJ):भारत नेपाल के पानी टंकी सीमा से एसएसबी के  41वीं बटालियन के जवानों ने  गलत तरीके से भारत में प्रवेश करते समय एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया  है. इस दौरान उसके पास से भारतीय मुद्रा 6330 और नेपाली मुद्रा 46860 रुपये भी जब्त किए गए है. पकड़े गए चीनी नागरिक का नाम पेंग योंगजिन (39) है.

नेपाल-भारत सीमा से एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार

आपको बताये कि पेंग योंगजिन  चीन के शांहेई, विहाई फेंग का रहने वाला है. एसएसबी सूत्रों से ने नियमित जांच के दौरान  एक चीनी नागरिक को  रोककर पूछताछ की, और उसे अपना पहचान पत्र दिखाने को कहा गया.  इसके बाद उक्त चीनी नागरिक पेंग योंगजिन ने  नेपाली पासपोर्ट और नागरिकता पहचान पत्र दिखाया. जिसके सहारे वो भारत में प्रवेश करता, लेकिन एसएसबी जवानों ने उस पासपोर्ट की जांच की, तो वो फर्जी निकला जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया .

धोखे से घुसने की कर रहा था कोशिश

एसएसबी की पूछताछ में पहले  उसने खुद को नेपाल का नागरिक बताया. लेकिन एसएसबी को शक है कि उसने धोखे से नेपाली पासपोर्ट उमेश योनजन के नाम से बनाया है. एसएसबी सूत्रों के मुताबिक वो नेपाली भाषा बोलने में सक्षम नहीं था. जिसकी वजह से एसएसबी को शक हुआ, और उसके सामान की जांच की गई, तो उसके पास से चीन मुल्क की कई सामान, एक फोटो और एक आईडी भी बरामद हुआ. जिस पर उसका नाम पेंग योगजिन लिखा हुआ था. जो उसके चीनी नागरिक  होने का प्रमाण था.

एसएसबी ने उगलवाया सच

इस संदर्भ में उसने एसएसबी को बताया कि ये उसका कैसीनो पहचान पत्र है. जिसका उपयोग वो काठमांडू नेपाल में कैसीनो में काम करने के लिए करता था. बाद में पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि वो एक चीनी नागरिक है. और  नेपाली अधिकारी को 3 लाख 50 हजार नेपाली रुपये की रिश्वत देकर धोखाधड़ी से नेपाली पासपोर्ट बनाया है. जिसके बाद सारी कागजी कार्रवाई करने के बाद उक्त चीनी नागरिक को खोरीबाड़ी पुलिस के हवाले कर दिया.  गुरुवार को आईपीसी की धारा आर / डब्ल्यू सेक्शन 14 ए फॉरेनर्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करने के बाद 14 दिन की रिमांड की अर्जी पर सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

Tags:Chinese citizen arrested from Nepal-India borderwas trying to enter fraudulentlySSB exposed the truthChinese citizen arrestedChinese citizenarrested from Nepal-India borderarrestedNepal-India bordertrying to enter fraudulentlySSB exposedexposed the truthSSBBIHARKISHANGANJNEPALINDIABOARDERCASE

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.