✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

मुख्य सचिव ने किया नालंदा विश्वविद्यालय का दौरा, ‘नेट जीरो’ मॉडल और आधुनिक सुविधाओं की सराहना

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 18, 2026, 3:55:32 PM

पटना(PATNA):बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने राजगीर स्थित विश्व प्रसिद्ध नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का दौरा किया.इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय की पढ़ाई, सुविधाओं और पर्यावरण के लिए बनाए गए “नेट जीरो” मॉडल को देखा और उसकी सराहना की.

प्राचीन नालंदा की झलक और आधुनिक तकनीक के मेल की तारीफ

मुख्य सचिव के साथ नालंदा के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे.विश्वविद्यालय पहुंचने पर संकाय सदस्यों ने उनका स्वागत किया और उन्हें संस्थान के बारे में जानकारी दी.बताया गया कि यहां इतिहास, पर्यावरण और बौद्ध अध्ययन जैसे कई अंतरराष्ट्रीय स्तर के पाठ्यक्रम चल रहे है.इसके बाद मुख्य सचिव ने विश्वविद्यालय के पुस्तकालय, सुषमा स्वराज ऑडिटोरियम, योग केंद्र और अन्य शैक्षणिक भवनों का निरीक्षण किया. उन्होंने प्राचीन नालंदा की झलक और आधुनिक तकनीक के मेल की तारीफ की.

“नेट जीरो” मॉडल राज्य के अन्य संस्थानों के लिए उदाहरण

उन्होंने विश्वविद्यालय के सौर ऊर्जा प्लांट, बायोगैस यूनिट और जल संरक्षण व्यवस्था को भी देखा और कहा कि यह “नेट जीरो” मॉडल राज्य के अन्य संस्थानों के लिए उदाहरण बन सकता है.निरीक्षण के बाद मुख्य सचिव ने कहा कि नालंदा विश्वविद्यालय सिर्फ बिहार ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए ज्ञान का प्रतीक है उन्होंने कहा कि सरकार इसके विकास और इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत बनाने के लिए पूरा सहयोग देगी.अंत में उन्होंने विश्वविद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि यह आने वाले समय में भारत और अन्य देशों के बीच शिक्षा के रिश्तों को और मजबूत करेगा.

Tags:Nalanda UniversityChief SecretaryPratyaya AmritBihar GovernmentRajgirNet Zero ModelEducationHigher EducationUniversity VisitEnvironmentSolar EnergyBiogasBihar News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.