मधेपुरा : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के तहत मंगलवार को मधेपुरा पहुंच रहे हैं. वे यहाँ तीन दिनों तक रहेंगे और यही से आस-पास के जिलों में होने वाले समृद्धि यात्रा में भाग लेंगे.
CM नीतीश कुमार का तीन दिवसीय दौरा
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं और पूरे प्रशासनिक अमले को अलर्ट मोड में रखा गया है. मुख्यमंत्री मधेपुरा में 56 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित पुलिस लाइन भवन का उद्घाटन करेंगे. यहीं इसके साथ ही वे करोड़ो के विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे.
इसके बाद मुख्यमंत्री का समीक्षात्मक बैठक और जनसंवाद कार्यक्रम भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस स्थित मैदान में होगा.
आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके. मुख्यमंत्री के दौरे के साथ एक विवाद भी जुड़ता दिख रहा है. सीएम की यात्रा को लेकर पुलिस लाइन जाने वाले रास्ते में करीब एक 15 वृक्षों को काटा गया है.