✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नगर विकास विभाग के साथ की पहली बड़ी बैठक, दिए जरूरी दिशा-निर्देश

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 16, 2026, 2:41:07 PM

पटना( PATNA) : सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बनते ही पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं. पदभार संभालने के तुरंत बाद उन्होंने अपनी पहली उच्चस्तरीय बैठक की जिसमें राज्य के विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा हुई.

नगर विकास एवं आवास विभाग की समीक्षा बैठक

आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नगर विकास एवं आवास विभाग की समीक्षा बैठक की. इस दौरान विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें अब तक किए गए कार्यों और चल रही योजनाओं का विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया. बैठक में विभाग के सभी बड़े अधिकारी मौजूद रहे और उन्होंने शहरी विकास से जुड़ी परियोजनाओं की जानकारी साझा की.

बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष जोर

मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान नगर विकास विभाग के कामकाज की गहन समीक्षा की और कई अहम निर्देश दिए. उन्होंने अधिकारियों को साफ तौर पर कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. साथ ही शहरी क्षेत्रों में साफ-सफाई, जल निकासी, सड़क व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया.

सभी योजनाओं को तय समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश

सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं को तय समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए और आम जनता को उसका सीधा लाभ मिले. उन्होंने यह भी कहा कि काम में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए ताकि सरकार की योजनाओं पर लोगों का भरोसा मजबूत हो. मुख्यमंत्री के इस एक्शन मोड से साफ संकेत मिल रहा है कि नई सरकार राज्य में विकास कार्यों को तेज गति देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

 

 

Tags:Bihar CM Samrat Choudhary meetingSamrat Choudhary first meeting as CMBihar government first cabinet meeting newsSamrat Choudhary latest newsBihar politics latest updates 2026Samrat Choudhary news todayBiharPatnaCMSAMRAT CHAUDHARY

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.