✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुस्लिम टोपी पहनने से किया इनकार, चर्चा में वायरल  वीडियो

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 17, 2026, 6:42:44 PM

पटना (PATNA): बिहार के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इन दिनों लगातार लोगों से मुलाकात कर रहे हैं, जहां उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है. इसी बीच एक मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री द्वारा मुस्लिम समुदाय की टोपी पहनने से इनकार करने का दृश्य देखा जा सकता है.

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो

बताया जा रहा है कि एक कार्यक्रम के दौरान मुस्लिम समुदाय के एक कार्यकर्ता ने मुख्यमंत्री को बधाई दी और सम्मान स्वरूप उन्हें टोपी पहनाने की कोशिश की. हालांकि, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विनम्रता से टोपी पहनने से मना कर दिया. उन्होंने टोपी को अपने हाथ में लेकर पास खड़े सुरक्षाकर्मी को दे दिया. इसके बाद उसी कार्यकर्ता ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया, जिसे मुख्यमंत्री ने मुस्कुराते हुए स्वीकार कर लिया.

सोशल मीडिया पर चर्चा 

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. कुछ लोग इसे व्यक्तिगत पसंद बता रहे हैं, तो कुछ इसे सामाजिक और राजनीतिक नजरिए से देख रहे हैं. फिलहाल इस मामले पर मुख्यमंत्री या उनके कार्यालय की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.वीडियो के वायरल होने के बाद यह मुद्दा लोगों के बीच बहस का कारण बन गया है और विभिन्न प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.

Tags:samrat choudhary viral videosamrat choudhary viral video newssamrat chaudhary viral videosamrat viral videosamrat choudhary viralsamrat choudhary viral newssamrat choudhary khaini videosamrat choudhary eating videoviral videoviral video patnapatna viral videomla viral videokhaini viral videorabri devi on samrat choudharysamrat choudhary threatassembly viral videosamrat choudharysamrat choudhary on bhai virendrasamrat choudhary reelviral video bihar todaysamrat choudhary cm

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.