✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

पटना मरीन ड्राइव पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, वाटर पार्क निर्माण का दिया निर्देश

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 2, 2026, 5:18:41 PM

पटना(PATNA):मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के मरीन ड्राइव और गंगा पथ का निरीक्षण किया.इस दौरान वे अचानक पहुंचे और पैदल ही पूरे क्षेत्र का जायजा लिया उनके साथ अधिकारियोंd का एक बड़ा दल मौजूद था, जिसमें उनके प्रधान सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे.निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने मरीन ड्राइव की मौजूदा सुविधाओं और विकास कार्यों की जानकारी ली उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि इस क्षेत्र को और बेहतर कैसे बनाया जा सकता है ताकि यहां अधिक से अधिक पर्यटक आकर्षित हो.

वाटर पार्क बनाने की संभावना पर चर्चा

 मुख्यमंत्री ने खास तौर पर यहां वाटर पार्क बनाने की संभावना पर चर्चा की उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गंगा पथ और मरीन ड्राइव को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाए.मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां ऐसी सुविधाएं होनी चाहिए जिससे लोग परिवार के साथ समय बिता सकें और पर्यटन को बढ़ावा मिले.अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि वाटर पार्क बनाने को लेकर जल्द ही एक विस्तृत बैठक की जाएगी, जिसमें इसकी योजना और संभावनाओं पर विचार किया जाएगा.

स्थानीय विकास और सौंदर्यीकरण पर भी चर्चा

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इस पूरे क्षेत्र में जो भी सुविधाएं है, उन्हें और बेहतर किया जाए और नई सुविधाएं जोड़ी जाएं, ताकि पटना का यह हिस्सा एक आकर्षक टूरिस्ट डेस्टिनेशन बन सके.निरीक्षण के दौरान स्थानीय विकास और सौंदर्यीकरण पर भी चर्चा हुई. मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी काम तय समय पर पूरे होने चाहिए.

Tags:BiharPatnaChief Minister Samrat ChoudharyMarine DriveGanga Pathinspectiondevelopment workwater parktourismadministrationBihar newsPatna news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.