☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

चुनावी साल में मुख्यमंत्री नीतीश का बड़ा दांव, 101 सहायक वास्तुविदों को सौंपी जिम्मेदारी

चुनावी साल में मुख्यमंत्री नीतीश का बड़ा दांव, 101 सहायक वास्तुविदों को सौंपी जिम्मेदारी

पटना(PATNA):बिहार में चुनावी साल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फुल एक्शन मोड में नज़र आ रहे हैं. युवाओं को रोजगार देने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए उन्होंने बुधवार को 101 सहायक वास्तुविदों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया है. साथ ही यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद भवन में आयोजित किया गया था. इस दौरान उपमुख्यमंत्री समेत बिहार सरकार के कई वरीय अधिकारी भी उपस्थित थे. नियुक्ति पत्र पाने वाले सभी अभ्यर्थियों का चयन बिहार लोक सेवा आयोग के माध्यम से किया गया है. इधर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस अवसर पर अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं हैं और कहा है कि राज्य में विकास कार्य तेज़ी से हो रहे हैं, साथ ही युवाओं को इसका हिस्सा बनना चाहिए. उन्होंने नियुक्त किए गए सहायक वास्तुविदों से कहा कि वे ईमानदारी और निष्ठा से काम करें, ताकि बिहार की छवि और मज़बूत हो.

नियुक्ति पाने वाले अभ्यर्थियों ने भी अपनी ख़ुशी ज़ाहिर की और मीडिया से बात चीत के दौरान कहा कि सरकार का स्पष्ट संदेश है ईमानदारी से काम करें, यही असली सेवा है. वहीं एक अभ्यर्थी ने कहा, "हम बहुत खुश हैं और यह हमारे करियर का बड़ा दिन है.  राज्य में बड़ी-बड़ी इमारतें बन रही हैं, और हम सब उसमें पूरी मेहनत और ईमानदारी से योगदान देंगे.

बताते चलें कि बिहार सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले 12 लाख लोगों को नौकरी देने का वादा किया है. इस दिशा में यह कदम एक और मील का पत्थर साबित हो सकता है. नियुक्ति प्रक्रिया की पारदर्शिता और समयबद्धता को लेकर भी सरकार ने विशेष सतर्कता बरती है.

Published at:25 Jun 2025 07:20 AM (IST)
Tags:bihar newsbhar latest newsbihar latest updtecm nitish kumarbihar election 2025
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.