✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्नी को किया याद, बेटे निशांत कुमार के साथ माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

BY -
Priya Jha CE
Priya Jha CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 4:55:34 AM

पटना (PATNA): बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपने पुत्र निशांत कुमार के साथ राजधानी पटना के कंकड़बाग स्थित मंजू सिंह पार्क पहुंचे. जहां इस अवसर पर दोनों ने  मंजू सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

नीतीश कुमार और पुत्र निशांत कुमार ने मंजू सिंह को दी श्रद्धांजलि 

मंजू सिंह, जिनकी याद में यह पार्क बनाया गया है, मंजू सिंह समाज सेवा और जनहित कार्यों के लिए जानी जाती थीं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हर वर्ष इस मौके पर श्रद्धांजलि देने आते हैं, लेकिन इस बार विशेष बात यह रही कि उनके साथ उनके पुत्र निशांत कुमार भी इस मौके पर उनके उपस्थित रहे. बता दें निशांत कुमार राजनीति से दूरी बनाए रखते हैं, पर आज इस कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति ने लोगों का ध्यान खींचा.

मंजू सिंह का जीवन हम सबके लिए प्रेरणा

पार्क परिसर में स्थानीय नागरिकों और जदयू कार्यकर्ताओं की इस मौके पर भीड़ उमड़ी. मुख्यमंत्री के आगमन पर लोगों ने उनका स्वागत किया और मंजू सिंह के योगदान को याद किया. इस कार्यक्रम के दौरान नीतीश कुमार ने संक्षिप्त रूप में मंजू सिंह के सामाजिक योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि "उनका जीवन हम सबके लिए प्रेरणा है. वहीं इस मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे और पार्क क्षेत्र को पूरी तरह से सजाया गया है. नीतीश कुमार और उनके बेटे की यह सार्वजनिक उपस्थिति आने वाले राजनीतिक संकेतों के तौर पर भी देखी जा रही है, हालांकि इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है.

Tags:BiharBihar NewsCm Nitish KumarCm Nitish Kumar remembered his wifeNitish Kumar son Nishant KumarSradhanjali to Manju SinhaTodays newsManju Sinha park

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.