✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

Karpoori Thakur Birth Anniversary : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे कर्पूरीग्राम, जयंती समारोह में हुए शामिल 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 8:51:26 AM

समस्तीपुर(SAMASTIPUR): पूरा बिहार आज जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मना रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जननायक कर्पूरी ठाकुर के जन्म स्थल कर्पूरीग्राम पहुंचे. जहां पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए. कर्पूरी ठाकुर की जयंती 24 जनवरी को राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाता है.

जननायक कर्पूरी ठाकुर की 99 वीं जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम स्थित स्मृति भवन पहुंचे. जहां उनके तैलिय चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी. वहीं नए थाना कर्पूरीग्राम का भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उद्घाटन किया. साथ ही गोकुल कर्पूरी फुलेश्वरी डिग्री महाविद्यालय कर्पूरीग्राम स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पटना के लिए रवाना हो गए. इस मौके पर नीतीश कुमार ने कहा कि पटना सहित कई जगहों पर उनका जयंती मनाया जाता है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि 1990 से ही हर साल इनके पैतृक गांव पहुंचकर राजकीय समारोह के रूप में उनकी जयंती मनाते आ रहे हैं. हम उनके बताए हुए रास्ते पर चल रहे हैं. उन्होंने जो काम किया है उन्हें लोग याद करते हैं. कर्पूरी ठाकुर के प्रति आदर का भाव है. हम इनकी बातों को मानने वाले लोग हैं.  गरीबों के उत्थान और बिहार के विकास के लिए उन्होंने काम किया. उनकी बात को ध्यान में रखकर काम कर रहे हैं. इशारों ही इशारों में नीतीश कुमार ने उपेंद्र कुशवाहा पर कटाक्ष किया. कहा कि कुछ लोग अपना बिना मतलब का दो ही सवा दो साल में विरोध करके अलग हो गये. दो साल में ही क्या-क्या करने लगे.

Tags:biharsamastipurChief Minister Nitish KumarChief Minister Nitish Kumar reached Karpurigram

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.