☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को किया सम्मानित,50 लाख रुपये का दिया चेक 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को किया सम्मानित,50 लाख रुपये का दिया चेक 

पटना(PATNA):मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प सभागार’ में अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप-2026 की विजेता भारतीय टीम के सदस्य और बिहार को गौरवान्वित करने वाले युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को 50 लाख रुपये का चेक एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया.मुख्यमंत्री ने वैभव सूर्यवंशी को बधाई देते हुए कहा कि अंडर-19 वर्ल्ड कप-2026 में भारत की जीत में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर न केवल बिहार बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है. मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि वे भविष्य में भारतीय सीनियर टीम के लिए भी नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे.

पढ़े मुख्यमंत्री ने क्या कहा

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग प्रदान कर रही है. आधुनिक और विश्वस्तरीय खेल इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण कराया जा रहा है ताकि राज्य के युवा अपनी प्रतिभा को निखार सकें. उन्होंने वैभव से कहा कि वे इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहें और राज्य एवं देश का नाम रौशन करते रहें.

सूर्यवंशी राज्य के बच्चों और उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत है

उन्होंने यह भी कहा कि बिहार के बेटे द्वारा अंतरराष्ट्रीय मंच पर सफलता हासिल करना पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है. वैभव सूर्यवंशी राज्य के बच्चों और उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत है.इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, सचिव अनुपम कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, खेल विभाग के सचिव महेंद्र कुमार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविन्द्रण शंकरण सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे.कार्यक्रम में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के प्रतिनिधि राकेश तिवारी, वैभव सूर्यवंशी के पिता संजीव सूर्यवंशी, उनके भाई उज्ज्वल एवं आशीर्वाद सूर्यवंशी तथा अभिजीत डिसूजा भी मौजूद रहे.

Published at:22 Feb 2026 11:46 AM (IST)
Tags:cm nitish kumarcm nitish kumar newscm nitish kumar videobihar cm nitish kumarcm nitish kumar updatecm nitish kumar dbt newscm nitish kumar viral videocm nitish kumar video viralcm nitish kumar remove hijabcm nitish kumar breaking newscm nitish kumar ka viral videobihar cm nitish kumar journeynitish kumarcm nitish kumar weird behaviorcm nitish kumar bihar latest newscm nitish kumar hijab controversynitish kumar bihar cm 10th timenitish kumar newsnitish kumar gift
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.