पटना(PATNA):बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश तथा देश की सभी महिलाओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी है उन्होंने इस अवसर पर महिलाओं के सम्मान और सशक्तीकरण के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि महिलाएँ समाज का अभिन्न अंग हैं और किसी भी राज्य या देश के विकास में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण होता है.
सम्मान में कही ये बात
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज महिलाएँ अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, खेल, विज्ञान तथा अन्य अनेक क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बना रही है.राज्य सरकार भी महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए लगातार प्रयास कर रही है ताकि वे आत्मनिर्भर बन सके और समाज के विकास में सक्रिय भागीदारी निभा सके.
बिहार में चल रही है महिलाओं के लिए ये योजना
उन्होंने बताया कि बिहार सरकार महिलाओं और बालिकाओं के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएँ चला रही है इनमे मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना, मुख्यमंत्री बालिका साइकिल योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना तथा जीविका कार्यक्रम जैसी योजनाएँ शामिल है. इसके साथ ही सभी सरकारी सेवाओं में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण तथा पंचायती राज संस्थाओं और नगर निकाय चुनावों में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है. इन पहलों के कारण महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है और वे प्रदेश की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है.
महिलायें समाज के विकास में निभाती है महत्तवपूर्ण भागीदारी
मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी लोगों से यह संकल्प लेने की अपील की कि वे महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के प्रति सदैव जागरूक रहे उन्होंने कहा कि समाज को ऐसा वातावरण बनाना चाहिए जहाँ महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक विकास के साथ सुरक्षित और बेहतर अवसर प्राप्त हो उन्होंने आशा व्यक्त की कि सामूहिक प्रयासों से महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में और अधिक प्रगति होगी तथा वे देश और समाज के विकास में निरंतर अग्रणी भूमिका निभाती रहेंगी.
